प्रेक्षकों ने की चुनाव कार्य की समीक्षा

आयोग के निर्देशों का सख्ती से होगा अनुपालन मोतिहारी : 12 मई को होनेवाले लोकसभा चुनाव की तैयारी को लेकर मंगलवार को शिवहर व पूर्वी चंपारण के प्रेक्षकों ने अधिकारियों के साथ समाहरणालय स्थित डाॅ. राधाकृष्णन भवन के सभागार में बैठक की. चुनाव निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण माहौल में हो. इसके लिये प्रेक्षकों ने कई निर्देश […]

आयोग के निर्देशों का सख्ती से होगा अनुपालन

मोतिहारी : 12 मई को होनेवाले लोकसभा चुनाव की तैयारी को लेकर मंगलवार को शिवहर व पूर्वी चंपारण के प्रेक्षकों ने अधिकारियों के साथ समाहरणालय स्थित डाॅ. राधाकृष्णन भवन के सभागार में बैठक की.
चुनाव निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण माहौल में हो. इसके लिये प्रेक्षकों ने कई निर्देश दिये. पूर्वी चंपारण के सामान्य प्रेक्षक पी रवि कुमार, शिवहर के रजत कुमार व पुलिस प्रेक्षक अंशुमान सिंह ने चुनाव से संबंधित मुद्दों पर गहनता से चर्चा की. इस दाैरान जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह डीएम रमण कुमार ने की गयी अब तक की तमाम तैयारियों से प्रेक्षकों को अवगत कराया.
कहा कि निर्वाचन आयोग के निर्देशों का सख्ती के साथ अनुपालन किया जा रहा है. इस मौके पर एसपी उपेंद्र कुमार शर्मा, पूर्वी चंपारण के निर्वाची पदाधिकारी शशिशेखर चौधरी, उपविकास आयुक्त अखिलेश कुमार सिंह, ओएसडी अनिल कुमार, समरेश सिंह सहित बड़ी संख्या में चुनाव कार्य से जुड़े अधिकारी मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >