चांदमारी से दो शातिर चोर गिरफ्तार

मोतिहारी : नगर पुलिस ने चांदमारी मोहल्ला से शुक्रवार की रात दो शातिर चोर को गिरफ्तार कर लिया. दोनों फिर किसी घर का ताला तोड़ चोरी करने निकले थे. इस दौरान पुलिस की गश्ती टीम ने दोनों को खदेड़ कर पकड़ लिया. गिरफ्तार चोर चिलवनिया का मुनीफ सहनी व बंजरिया सिंघिया हिवन का आजाद उर्फ […]

मोतिहारी : नगर पुलिस ने चांदमारी मोहल्ला से शुक्रवार की रात दो शातिर चोर को गिरफ्तार कर लिया. दोनों फिर किसी घर का ताला तोड़ चोरी करने निकले थे. इस दौरान पुलिस की गश्ती टीम ने दोनों को खदेड़ कर पकड़ लिया. गिरफ्तार चोर चिलवनिया का मुनीफ सहनी व बंजरिया सिंघिया हिवन का आजाद उर्फ आशिक मियां है.

उसका एक साथी चांदमारी का नन्हकी सहनी भागने में सफल रहा. पुलिस दोनों ने पूछताछ कर रही है. सहकारिता मंत्री ई राणा रणधीर सिंह के रिश्तेदार सीएसपी संचालक जैनेंद्र कुमार सिंह व चांदमारी के शारदा प्रसाद के घर चोरी की घटना का खुलासा होने की संभावना है. बताया जाता है कि मुनीफ व आजाद आर्म्स एक्ट के मामले में पहले जेल जा चुके है. जमानत पर बाहर निकल चोरी की घटना को अंजाम दे रहे थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >