पूर्वी चंपारण : केंद्रीय विवि के नये कुलपति प्रो संजीव शर्मा ने संभाला काम, कहा विश्वविद्यालय की समस्याओं का करेंगे निराकरण

अध्यापकों से मिले कुलपति, शिक्षकों ने रखी अपनी बात मोतिहारी (पूर्वी चंपारण) : महात्मा गांधी केंद्रीय विश्वविद्यालय में नये कुलपति प्रो संजीव शर्मा ने शनिवार को पदभार ग्रहण किया. प्रति कुलपति प्रो अनिल कुमार राय ने कुलपति को पदभार दिया. इस मौके पर कुलपति प्रो शर्मा ने कहा कि मैं देश के जिस हिस्से में […]

अध्यापकों से मिले कुलपति, शिक्षकों ने रखी अपनी बात

मोतिहारी (पूर्वी चंपारण) : महात्मा गांधी केंद्रीय विश्वविद्यालय में नये कुलपति प्रो संजीव शर्मा ने शनिवार को पदभार ग्रहण किया. प्रति कुलपति प्रो अनिल कुमार राय ने कुलपति को पदभार दिया. इस मौके पर कुलपति प्रो शर्मा ने कहा कि मैं देश के जिस हिस्से में गया हूं. मेरा परिचय मेरे पूर्व के विश्वविद्यालय के साथ जुड़ा रहा है. आज से मेरा और आपका परिचय इसी संस्थान से है. कहा कि आप अपनी सभी आकांक्षाएं और समस्याएं नि:संकोच मुझ तक पहुंचाएं.

कहा कि यहां कि सबसे बड़ी समस्या बिल्डिंग, शिक्षक व कर्मचारियों की है. इन तीनों समस्याओं को प्राथमिकता के साथ समाधन किया जायेगा. कुलपति ने कहा कि यह नया विश्वविद्यालय है, यहां चुनौतियां भी हैं लेकिन चुनौतियों के साथ-साथ अवसर भी है. कहा कि यहां शिक्षक नियमित कक्षाएं लेते हैं, जो काफी प्रसन्नता का विषय है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >