जमीन विवाद में दंपती को किया घायल, लूटपाट का आरोप

मोतिहारी : तुरकौलिया थाने के परशुरामपुर गांव में जमीन विवाद को लेकर नवलकिशोर साह व उसकी पत्नी गायत्री देवी को धारदार हथियार से मार घायल कर दिया गया. घायलों का इलाज सदर में चल रहा है. नवलकिशोर ने नगर थाना में आवेदन दिया है. उसने पुलिस को बताया है कि दरवाजे पर बैठा था. इस […]

मोतिहारी : तुरकौलिया थाने के परशुरामपुर गांव में जमीन विवाद को लेकर नवलकिशोर साह व उसकी पत्नी गायत्री देवी को धारदार हथियार से मार घायल कर दिया गया. घायलों का इलाज सदर में चल रहा है. नवलकिशोर ने नगर थाना में आवेदन दिया है. उसने पुलिस को बताया है कि दरवाजे पर बैठा था.

इस दौरान देवीलाल साह, सोनालाल साह, अर्जुन कुमार सहित अन्य लोगों ने दरवाजे पर पहुंच गाली गलौज की. विरोध करने पर फरसा से मार घायल कर दिया. बचाने आयी पत्नी के साथ भी मारपीट की. घर में घुस पेटी तोड़ 65 हजार के आभूषण व 25 हजार नकद लूटने का भी आरोप लगाया है. नगर पुलिस ने बताया कि आवेदन को कार्रवाई के लिए तुरकौलिया थाना भेजा जायेगा.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >