ट्रैक्टर-ट्रॉली आपस में टकरायी एक की गयी जान, दूसरा जख्मी

सुगौली : मोतिहारी-छपवा राजमार्ग पर छपरा बहास के समीप सोमवार रात इंडियन आयल प्लांट से सामान लेकर सड़क पर चढ़ रहे ट्रैक्टर ट्रॉली व गन्ना लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली की भिड़ंत हो गयी. इसमें बंजरिया थाना क्षेत्र के मोगलिशपुर निवासी एक युवक की मौत हो गई, जबकि एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया. मृतक महेश […]

सुगौली : मोतिहारी-छपवा राजमार्ग पर छपरा बहास के समीप सोमवार रात इंडियन आयल प्लांट से सामान लेकर सड़क पर चढ़ रहे ट्रैक्टर ट्रॉली व गन्ना लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली की भिड़ंत हो गयी. इसमें बंजरिया थाना क्षेत्र के मोगलिशपुर निवासी एक युवक की मौत हो गई, जबकि एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया.

मृतक महेश यादव का 30 वर्षीय पुत्र अवधेश यादव के रूप मे हुई है. वही घायल की पहचान आकाश कुमार (15) के रूप में हुई है. हादसे के बाद आरोपी चालक ट्रैक्टर-ट्रॉली छोड़कर फरार हो गया. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल मोतिहारी भेज दिया है.
जानकारी के अनुसार थाने क्षेत्र के मोतिहारी जाने वाली पथ में सोमवार की रात में मोतिहारी की ओर से गन्ना लदी ट्रैकर सुगौली चीनी मिल में जा रही थी. इसी बीच सामने से आ रहे ट्रैक्टर से छपरा बहास के वनस्पति स्थान के आईओसी प्लांट के समीप हो गया. घटना की सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष सुरेंद्र मिश्र पुलिस बल के साथ पहुंच घटना की जानकारी ली. इस बाबत थानाध्यक्ष ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है.
वही घटना की खबर मिलते ही मंगलवार को मृतक के परिजन छपवा मोतिहारी एनएच 527 डी पथ को वनस्पति स्थान के समीप दोषी चालक की गिरफ्तारी व उचित कार्रवाई करने को लेकर सड़क को जाम कर दिया. करीब एक घंटा तक सड़क जाम रहा. सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष, एसआई ज्वाला सिंह व पुलिस बल के साथ पहुंचे. पीड़ित परिजनों को थानाध्यक्ष ने समझाकर जाम खत्म कराया.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >