कार सवार युवक को पीटा कैश व चेन छीनने का आरोप

मोतिहारी : छतौनी थाने के मठिया बाइपास पर कार सवार राजीव कुमार टंडन पर जानलेवा हमला किया गया. वह शहर से अपने घर घोड़ासहन वापस लौट रहा था. इस दौरान बीच रास्ते में घेर उसके साथ मारपीट की गयी. उसकी कार को क्षतिग्रस्त कर दिया गया. वहीं पॉकेट से सात हजार कैश व गले से […]

मोतिहारी : छतौनी थाने के मठिया बाइपास पर कार सवार राजीव कुमार टंडन पर जानलेवा हमला किया गया. वह शहर से अपने घर घोड़ासहन वापस लौट रहा था. इस दौरान बीच रास्ते में घेर उसके साथ मारपीट की गयी. उसकी कार को क्षतिग्रस्त कर दिया गया. वहीं पॉकेट से सात हजार कैश व गले से सोने की चेन छीनने का भी आरोप लगाया है.

राजीव का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है. घटना को लेकर उसने नगर थाना में आवेदन दिया है.उसने पुलिस को बताया है कि घर वापस लौटते समय मठिया बाइपास के पास कुछ लोगों ने खूद को फाइनेंस कंपनी का कर्मी बताते हुए घेर लिया. किस्त बकाया होने की बात कह गाड़ी से उतरने को कहा. विरोध करने पर गाड़ी से बाहर खींच मारपीट की.

कार को क्षतिग्रस्त कर पैसा व चेन छीन सभी फरार हो गये. उसने मठिया के दीपु मिश्रा, आकाश सिंह, पतौरा प्राण टोला के राजकुमार कुशवाहा, छोटाबरियारपुर के विवे यादव व मिथिलेश यादव के अलावे चार-पांच अज्ञात को आरोपित किया है. नगर पुलिस ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर मामले की छानबीन की जा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >