फंदा लगा की आत्महत्या

मोतिहारी : मुफस्सिल थाने के सिरसा गांव में शीशम के पेड़ से लटका हुआ एक युवक का शव मिला है. उसकी पहचान संजय सहनी (20) के रूप में हुई है. वह डुमरियाघाट थाने के पकड़ी निवासी महेश सहनी का पुत्र था. पुलिस उसके जेब से सुसाइड नोट, एक मोबाइल, दिल्ली से मोतिहारी का टिकट तथा […]

मोतिहारी : मुफस्सिल थाने के सिरसा गांव में शीशम के पेड़ से लटका हुआ एक युवक का शव मिला है. उसकी पहचान संजय सहनी (20) के रूप में हुई है. वह डुमरियाघाट थाने के पकड़ी निवासी महेश सहनी का पुत्र था. पुलिस उसके जेब से सुसाइड नोट, एक मोबाइल, दिल्ली से मोतिहारी का टिकट तथा मोतिहारी सिनेमा घर का नाइट शो का टिकट तथा एक बैग व शराब का बोतल बरामद किया है.

शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है. वहीं इसकी सूचना घरवालों को दे दी गयी है. टिकट के मुताबिक वह 25 फरवरी को दिल्ली से चला था. 26 फरवरी को देर शाम मोतिहारी पहुंचा. सुसाइड नोट में आत्महत्या की बात लिखी है. पुलिस सुसाइड नोट के आधार पर जांच में जुट गयी है.

अर्द्धविक्षिप्त था युवक : संजय सहनी के पिता महेश सहनी ने बताया कि वह अर्द्धविक्षिप्त था. छह माह पूर्व उन्होंने सल्फास की गोली खायी थी. परिजनों ने किसी तरह से उसकी जान बचायी और काम करने दिल्ली चला गया. थानाध्यक्ष मनीष कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >