मोतिहारी में मुखिया के घर डबल मर्डर से इलाके में सनसनी, जांच में जुटी पुलिस

पूर्वी चंपारण : बिहार के मोतिहारी में एक बार फिर अपराधियों का तांडव देखने को मिला है. पुलिस को खुली चुनौती देते हुए अपराधियों ने मुखिया के घर में घुसकर दो लोगों को मौत के घाट उतारर दिया. घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गयी. वहीं, घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर […]

पूर्वी चंपारण : बिहार के मोतिहारी में एक बार फिर अपराधियों का तांडव देखने को मिला है. पुलिस को खुली चुनौती देते हुए अपराधियों ने मुखिया के घर में घुसकर दो लोगों को मौत के घाट उतारर दिया. घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गयी. वहीं, घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. इसके साथ ही पुलिस विभिन्न पहलुओं पर भी अपनी जांच शुरू कर दी है. अपराधियों के हमले में मारे गये दोनों शख्स मजदूर बताये जा रहे है.

जानकारी के मुताबिक दोनों मृतक मधुबन के कौड़िया पंचायत के मुखिया विनय यादव के दरवाजे पर सोए थे. इसी दौरान अपराधी आ धमके. अपराधियों ने एक शख्स की अंधा धुंध फायरिंग कर हत्या कर दी. जबकि, दूसरे शख्स को गला दबाकर मार डाला. स्थानीय लोगों के अनुसार अपराधी चन्दकेत सिंह ने मुखिया से रंगदारी की मांग की थी और रंगदारी नहीं देने पर ही बीती रात अपराधियों ने हमला बोलकर इस घटना को अंजाम दिया है. हालांकि, घटना के कारणों की आधिकारिक पुष्टी पुलिस ने अभी नहीं की है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >