मोतिहारी : पूरी तरह से फेल है नल-जल योजना : रघुवंश प्रसाद सिंह

मोतिहारी : पूर्व केंद्रीय मंत्री व राजद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रघुवंश प्रसाद सिंह ने कहा कि बिहार सरकार की नल जल योजना पूरी तरह से फेल हो गयी है. योजना कहीं से व्यावहारिक नहीं है. केवल राशि का दुरुपयोग है. वह रविवार को लौरिया जाने के क्रम में मोतिहारी के छतौनी में पत्रकारों से बातचीत […]

मोतिहारी : पूर्व केंद्रीय मंत्री व राजद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रघुवंश प्रसाद सिंह ने कहा कि बिहार सरकार की नल जल योजना पूरी तरह से फेल हो गयी है. योजना कहीं से व्यावहारिक नहीं है. केवल राशि का दुरुपयोग है.

वह रविवार को लौरिया जाने के क्रम में मोतिहारी के छतौनी में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे. उन्होंने केंद्र व राज्य सरकार की नीतियों पर जमकर हमला बोला और कहा कि दोनों सरकारें केवल घोषणाएं पर टिकी हुई हैं. एक भी वायदे पूरे नहीं हुए और केवल जनता को गुमराह करने का काम किया गया. न तो मोतिहारी व चकिया की बंद पड़ी चीनी मिलें चालू हुईं और न ही किसानों व मजदूरों का बकाया भुगतान किया गया.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >