आपराधिक संगठन रुद्र सेना के पांच शातिर अपराधी गिरफ्तार

अरेराज (मोतिहारी) : अनुमंडल मुख्यालय स्थित अरेराज शहर के तीन व्यवसायियों से दो दिनों में 70 रुपये लाख की रंगदारी मांगने, रंगदारी नहीं देने पर हत्या की धमकी से व्यवसायी परेशान थे. वहीं पुलिस के पसीने छूट रहे थे. पुलिस जांच में अरेराज से सटे हरदिया का बाबूल पांडेय गिरफ्त में आया और पूछताछ में […]

अरेराज (मोतिहारी) : अनुमंडल मुख्यालय स्थित अरेराज शहर के तीन व्यवसायियों से दो दिनों में 70 रुपये लाख की रंगदारी मांगने, रंगदारी नहीं देने पर हत्या की धमकी से व्यवसायी परेशान थे. वहीं पुलिस के पसीने छूट रहे थे. पुलिस जांच में अरेराज से सटे हरदिया का बाबूल पांडेय गिरफ्त में आया और पूछताछ में रुद्र सेना के सदस्यों के नाम का खुलासा करते हुए घटनाओं का भंडाफोड़ कर दिया.
पुलिस ने बाबूल के घर से हीरो स्पलेंडर बाइक, प्रयुक्त सिम 9633175264 बरामद किया. बाबूल की स्वीकारोक्ति बयान के बाद पुलिस ने एक-एक कर पांच लोगों को गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार किये गये लोगों में अरेराज के सोनू कुमार, उज्जवल गिरि, चड़रहिया के आर्यन राज, मनकररिया पहाड़पुर के रूपेश कुमार शामिल हैं.
डीएम रमण कुमार व एसपी उपेंद्र कुमार शर्मा ने पत्रकारों को बताया कि गिरोह का सरगना किशन पांडेय फरार है, जो लौरिया का रहनेवाला है. किशन ने ही नवयुवकों की टीम गठित कर रंगदारी व अपहरण के लिए रुद्र सेना नामक संगठन खड़ा किया था. किशन की खोज में छापेमारी की जा रही है. गिरफ्तार अपराधियों के पास से देशी पिस्टल एक, दो मैगजीन, 14 कारतूस, छह मोबाइल और चाकू आदि बरामद किया गया है.
छापेमारी के क्रम में साइकिल सवार से छीना गया एक मोबाइल भी पुलिस ने बरामद किया है. मोबाइल का कॉल डिटेल निकाल कर अन्य अपराधियों व संरक्षण कर्ताओं की खोज की जा रही है. एसपी उपेंद्र कुमार ने बताया कि 11 व 12 अक्तूबर को व्यवसायियों से रंगदारी मांगी गयी थी. इन लोगों के टारगेट पर करीब 30 व्यवसायी थे. यहां बता दें कि रूद्र सेना ने मनोज कुमार गल्ला व्यवसायी से 50 लाख, रामबाबू मिठाई दुकान से और प्रिंस कुमार मोबाइल दुकान से 10-10 लाख रुपये की रंगदारी मांगी थी.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >