फसल बीमा मद में जिले को मिला “185 करोड़

मोतिहारी : लंबी प्रतीक्षा के बाद पूर्वी चंपारण के किसानों को 2015 खरीफ फसल बीमा मद में भुगतान के लिए बीमा कंपनी द्वारा 185 करोड़ रुपये आवंटित किया गया है. विभागीय स्तर पर सूची मिलने के साथ किसानों के बीच राशि विरतण की कार्रवाई आरंभ होगी. उक्त राशि ऋणी व गैर ऋणी मद की है. […]

मोतिहारी : लंबी प्रतीक्षा के बाद पूर्वी चंपारण के किसानों को 2015 खरीफ फसल बीमा मद में भुगतान के लिए बीमा कंपनी द्वारा 185 करोड़ रुपये आवंटित किया गया है. विभागीय स्तर पर सूची मिलने के साथ किसानों के बीच राशि विरतण की कार्रवाई आरंभ होगी. उक्त राशि ऋणी व गैर ऋणी मद की है.

को-ऑपरेटिव बैंक के बीमा कराने वाले ऋणी व गैर ऋणी किसानों के लिए करीब 74 करोड़ रुपये का आवंटन मिला है. शेष राशि ग्रामीण बैंक, स्टेट बैंक, सेंट्रल बैंक, पीएनबी आदि के माध्यम से केसीसी व अन्य फसल बीमा करानेवाले किसानों को लाभ मिलेगा. बीमा करानेवाले किसानों की संख्या एक लाख से अधिक है. इसमें कॉमर्शियल बैंक द्वारा 384 आवेदक छांट दिया गया है. आवंटित राशि को जुलाई माह में किसानों के बीच वितरीत हो सकती है.
प्रखंडवार प्रति हेक्टेयर बीमा राशि अलग-अलग निर्धारित है. एक हेक्टेयर में छह से 18 हजार रुपये निर्धारित है. को-ऑपरेटिव बैंक के पूर्व अध्यक्ष सह बेतिया बसंत के पैक्स अध्यक्ष सुदर्शन सिंह ने बताया कि किसानों का 2011-12, 12-13 की बीमा की बकाया अनुदान राशि केंद्र व राज्य सरकार द्वारा अब तक अवशेष राशि न देने के कारण भुगतान नहीं हो पा रहा है. अगर सरकार अपने हिस्से की राशि दे दे तो किसानों के हित में सरकार का सराहनीय कदम होगा. रबी अनुदान राशि भुगतान न होने से करीब 25 हजार किसान प्रभावित हो रहे हैं. जानकारी के अनुसार 2015-16 की रबी बीमा की जांच जिलास्तर पर हो रही है. 2016-17 की भी बीमा राशि किसानों का बकाया है.
आवंटित राशि 2015 खरीफ फसल बीमा का
को-ऑपरेटिव बैंक से किसानों को 73 करोड़
शेष बैंकों से मिलेगा किसानों को 12 करोड़
अगले माह राशि वितरित होने की संभावना
15-16 रबी बीमा की चल रही है जांच
को-ऑपरेटिव बैंक को 73 करोड़ रुपये का आवंटन हुआ है. शेष राशि विभिन्न बैंकों के नाम से आयी है. विभागीय स्तर पर सूची मिलने के साथ राशि वितरण की कार्रवाई की जायेगी. कितने किसानों का बीमा हुआ है यह सूची देखने के बाद ही स्पष्ट रूप से कहा जा सकता है.
समरेश सिंह, प्रबंध निदेशक, को-ऑपरेटिव बैंक, मोतिहारी

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >