बिहार में पूर्वी चंपारण बना मॉडल हेल्थ डिस्ट्रिक्ट

मोतिहारी : स्वास्थ्य सेवा के क्षेत्र में 52 लाख की आबादी वाले पूर्वी चंपारण को बेहतर सेवा के लिए मॉडल हेल्थ डिस्ट्रीक के रूप में चयन किया गया है. चयनित जिलों में बिहार के 38 में नौ जिले है, जिसमें पूर्वी चंपारण भी है. इसके तहत 11 प्रोजेक्ट को स्वीकृति देते हुए केंद्र सरकार ने […]

मोतिहारी : स्वास्थ्य सेवा के क्षेत्र में 52 लाख की आबादी वाले पूर्वी चंपारण को बेहतर सेवा के लिए मॉडल हेल्थ डिस्ट्रीक के रूप में चयन किया गया है. चयनित जिलों में बिहार के 38 में नौ जिले है, जिसमें पूर्वी चंपारण भी है. इसके तहत 11 प्रोजेक्ट को स्वीकृति देते हुए केंद्र सरकार ने करीब 10 करोड़ 15 लाख 86 हजार के प्रोजेक्ट को स्वीकृत किया है. सदर अस्पताल मोतिहारी द्वारा 19 करोड़ का प्रोजेक्ट बना कर बिहार सरकार के माध्यम से केंद्र को भेजा गया था.

इसके तहत जांच-पड़ताल के बाद उक्त कार्य पर अंतिम रूप से मुहर लगी है. स्वीकृत राशि में केंद्र सरकार ने पांच करोड़ की राशि बिहार सरकार को पूर्वी चंपारण के लिए भेज दिया गया है, इसके तहत अब टेंडर प्रक्रिया शुरू कर कार्य आरंभ किया जायेगा. इसके तहत वर्तमान ओटी को महिला ऑपरेशन थियेटर के रूप में परिवर्तित किया जायेगा. इसके लिए पांच लाख की स्वीकृति मिली है. इसके अलावा अस्पताल परिसर में तीन लेयर ड्रेनेट सिस्टम निर्माण पर 15 लाख, वर्तमान वार्ड का आधुनिकीकरण में 30 लाख, हाइटेक साइनेज बोर्ड के लिए सात लाख, जमीन के अंदर वाटर एटीएम बनेगा, जो भूकंप जैसे विषम परिस्थिति में भी एक सप्ताह तक मरीजों को पानी देगा. इस पर साढ़े तीन लाख खर्च होंगे.

प्रदेश के 38 में नौ जिलों का केंद्र ने किया चयन
जिले को 19 में 10.15 करोड़ का मिला प्रोजेक्ट
स्वीकृत राशि से 11 प्रोजेक्ट पर काम की स्वीकृति
केंद्र ने बिहार को पूचं के लिए भेजे पांच करोड़ रुपये
ओपीडी कंस्ट्रक्शन : जी+1 का होगा. इसके निर्माण पर 2.21 करोड़ रुपये खर्च होंगे. मरीजो की सुविधा को ध्यान में रखते हुए इसका निर्माण किया जायेगा.
सेंटरलाइज स्टेबलाइज यूनिट : इसके तहत ऑपरेशन वाले समान का सेंट्रली स्टेबलाइज किया जायेगा. एक लाउण्ड्री व मॉडल किचेन के लिए जी+1 का भवन होगा. इसपर खर्च होंगे 2.43 करोड़.
बनेगा नया वार्ड : सदर अस्पताल के सर्जिकल वार्ड के पीडे खाली जमीन पर नया वार्ड का निर्माण होगा, जो आधुनिक सुविधाओं से लैश होगा. इस पर खर्च होंगे 1.64 करोड़.
प्रशासनिक व सभा भवन : इसमें सभी विभागों का कार्यालय एक छत के नीचे होगा. तीन फ्लोर का भवन बनेगा और 600 कुर्सी क्षमतावाला सभा भवन का निर्माण होगा. खर्च होंगे 1.80 करोड़.
ओटी व आईसीयू भवन : तीन फ्लोर का ओटी भवन बनेगा. उपरी पुल बनाकर सभी वार्ड को जोड़ जायेगा. ताकि मरीज ओटी से सीधे वार्ड में आ जाये. इस पर खर्च होंगे 1.46 करोड़.
चयनित जिले
पूर्वी चंपारण, औरंगाबाद, अररिया, भोजपुर, सहरसा, वैशाली, मधुबनी, बांका, सीतामढ़ी आदि जिलों को केंद्र सरकार द्वारा मॉडल हेल्थ डिस्ट्रीक के रूप में एक सप्ताह पूर्व चयन किया गया है. यह प्रक्रिया लंबे समय से चल रही थी.
यह प्रोजेक्ट जिले के आबादी व आगामी 20 वर्षों तक के स्वास्थ्य सेवा में विस्तार व सुविधाओं को देखते हुए बनाया गया है. प्रथम किस्त में 10.15 करोड़ की स्वीकृति मिली है. कार्य नियमानुसार शीघ्र शुरू किया जायेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >