खड़े ट्रक में घुसी बस उपचालक की मौत

पटना से यात्रियों को लेकर आ रही थी जयमाता दी बस बस पर सवार करीब चार दर्जन यात्री चोटिल उपचालक सुगौली छरगाहा का था रहने वाला मोतिहारी : छतौनी एनएच-28 पर शुक्रवार की सुबह करीब तीन बजे खड़े ट्रक में बस घुस गयी. इसमें उपचालक नवीनाथ झा की माैके पर ही मौत हो गयी, जबकि […]

पटना से यात्रियों को लेकर आ रही थी जयमाता दी बस

बस पर सवार करीब चार दर्जन यात्री चोटिल
उपचालक सुगौली छरगाहा का था रहने वाला
मोतिहारी : छतौनी एनएच-28 पर शुक्रवार की सुबह करीब तीन बजे खड़े ट्रक में बस घुस गयी. इसमें उपचालक नवीनाथ झा की माैके पर ही मौत हो गयी, जबकि चार दर्जन से अधिक यात्री चोटिल हुए हैं. सूचना पर पहुंचे छतौनी इंस्पेक्टर विजय कुमार यादव घटनास्थल का जायजा लिया. वही घायलों को पुलिस के सहयोग से सदर अस्पताल पहुंचाया.
नवीनाथ झा सुगौली के छपवा छरगांहा वार्ड नंबर तीन का रहने वाला था. जानकारी के अनुसार, जयमाता दी बस नंबर बीआर06पीसी/7251 पटना से यात्रियों को लेकर मोतिहारी आ रही थी. बस करीब ग्यारह बजे रात में पटना से खुली थी. छतौनी बरियारपुर के पास पहुंचते ही चालक को झपकी आ गयी, जिस कारण बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े ट्रक में घुस गयी. उसके बाद दूसरी ट्रक में टक्कर मार दी. इस दौरान उपचालक नीचे गिर गया.
जिससे टायर में दबकर उसकी घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गयी. बस पर सवार बंजरिया अंबिका नगर के मृत्युंजय भारद्वाज सहित करीब आधा दर्जन यात्रियों को गंभीर चोटें आयी है. सदर अस्पताल में इलाज कराने आये मृत्युंजय भारद्वाज ने बताया कि बस में करीब 60 यात्री सवार थे. छतौनी इंस्पेक्टर ने बताया कि बस को जब्त कर लिया गया है. घटना के बाद चालक बस से कूद फरार हो गया. उन्होंने कहा कि आवेदन मिलने पर प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जायेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >