ठनका गिरने से महिला की गयी जान

पताही : थाने क्षेत्र के बेलाही राम गांव में गुरुवार की सुबह ठनका गिरने से एक महिला की मौत हो गयी. महिला गांव के स्वर्गीय बिंदा साह की 75 वर्षीय पत्नी नैना कुंवर थी. बताया जाता है कि वह खेत में मूंग तोड़ने गयी थी. इसी बीच बिजली चमकने लगी और उसके शरीर पर गिर […]

पताही : थाने क्षेत्र के बेलाही राम गांव में गुरुवार की सुबह ठनका गिरने से एक महिला की मौत हो गयी. महिला गांव के स्वर्गीय बिंदा साह की 75 वर्षीय पत्नी नैना कुंवर थी. बताया जाता है कि वह खेत में मूंग तोड़ने गयी थी. इसी बीच बिजली चमकने लगी और उसके शरीर पर गिर गयी, जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गयी.

सूचना पर पहुंचे चिरैया विधायक लालबाबु प्रसाद गुप्ता, बीडीओ अमर कुमार व सीआई शशिभूषण कुमार के साथ घटनास्थल पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया. विधायक श्री गुप्ता ने बीडीओ को जल्द सहायता राशि देने का निर्देश दिया है. इधर, बीडीओ ने बताया कि परिजन को सहायता राशि के रूप में चार लाख का चेक दिया जायेगा.

एनएच जाम मामले में प्राथमिकी, सात नामजद
एफआइआर के बाद पुलिस व अधिकारी लगातार करते रहे इंकार

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >