कोटवा में सीएसपी संचालक से चार लाख की लूट

मोतिहारी : जिले में अपराधी बेलगाम हो गये हैं. गुरुवार को अपराधियों ने कोटवा के कल्याणपुर खास में सीएसपी संचालक मुकेश कुमार से हथियार का भय दिखा 3.97 लाख रुपये लूट लिया. मुकेश अदिया गांव के रहनेवाले हैं. कोटवा एसबीआई से कैश निकाल बाइक से वापस लौट रहे थे. इस दौरान बाइक सवार दो अपराधियों […]

मोतिहारी : जिले में अपराधी बेलगाम हो गये हैं. गुरुवार को अपराधियों ने कोटवा के कल्याणपुर खास में सीएसपी संचालक मुकेश कुमार से हथियार का भय दिखा 3.97 लाख रुपये लूट लिया. मुकेश अदिया गांव के रहनेवाले हैं. कोटवा एसबीआई से कैश निकाल बाइक से वापस लौट रहे थे. इस दौरान बाइक सवार दो अपराधियों ने पीछा कर कल्याणपुर खास गांव स्थित

कोटवा में सीएसपी
स्कूल के पास घेर लिया और हथियार के बल पर रुपये से भरा थैला छीन फरार हो गये. सूचना मिलते ही पुलिस ने इलाके की घेराबंदी कर अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी. सदर डीएसपी मुरली मनोहर मांझी ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया. सीएसपी संचालक से पूछताछ की. अपराधी एक बाइक पर दो की संख्या में थे. डीएसपी ने कहा कि अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है.
बताते चले कि जिले में सीएसपी संचालक व फाइनेंस कंपनी के कर्मचारियों से लगातार लूट हो रही है. सिर्फ कोटवा के तीन महीने के अंदर चार सीएसपी संचालकों से करीब 18 लाख की लूट हो चुकी है. मुफस्सिल, चिरैया, पताही सहित अन्य जगहों पर भी बेखौफ अपराधी लूट की घटना को अंजाम दे चुके हैं. बुधवार को पताही में सीएसपी संचालक संतोष सहनी से अपराधियों ने एक लाख दस हजार कैश छीन लिया था. वहीं कल्याणपुर में लूट की घटना हुई थी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >