डोर टू डोर कचरा उठाव एजेंसी का अनुबंध किया जायेगा रद्द

पहले की तरह सुबह-शाम शहर की होती रहेगी साफ-सफाई एक माह में मुख्य व शाखा नालों की सफाई का िदया निर्देश गांधी बाल उद्यान नगर परिषद को किया गया स्थानांतरित मोतिहारी : नगर परिषद में डोर-टू-डोर कचरा उठाव वाले एजेंसी का कॉट्रेक्ट रद्द किया जायेगा. सत्याग्रह पार्क में लेजर लाइट लगायी जायेगी ताकि मोतिहारी को […]

पहले की तरह सुबह-शाम शहर की होती रहेगी साफ-सफाई

एक माह में मुख्य व शाखा नालों
की सफाई का िदया निर्देश
गांधी बाल उद्यान नगर परिषद
को किया गया स्थानांतरित
मोतिहारी : नगर परिषद में डोर-टू-डोर कचरा उठाव वाले एजेंसी का कॉट्रेक्ट रद्द किया जायेगा. सत्याग्रह पार्क में लेजर लाइट लगायी जायेगी ताकि मोतिहारी को पर्यटन के दृष्टि से विकासीत किया जा सके. गहमा-गहमी के बीच नगर परिषद सभागार में बुधवार को शाम तक चली बैठक में सफाई, आवारा पशुओं का मुद्दा गरमाया रहा. एक माह के अंदर मेन व शाखा नाला के उड़ाही का निर्देश दिया गया ताकि बरसात के समय कोई समस्या न हो. पार्षदों को संबोधित करते हुए पर्यटन मंत्री सह नगर विधायक प्रमोद कुमार ने कहा कि सत्याग्रह पार्क में लेजर लाइट के माध्यम से जिले के स्वतंत्रता सेनानियों व देश के महापुरुषों की तस्वीर दिखायी जायेगी. उन्होंने ऐतिहासिक मोतिहारी को पर्यटन की दृष्टि से विकसीत करने के लिए नगर परिषद से कुछ ऐसे पार्को की भी सूची मांगी जिसे नया रूप दिया जा सके.
उन्होंने शहर के अन्य जर्जर व बेकार पड़ी सड़कों की भी सूची मांगी ताकि पीडब्ल्यूडी के माध्यम से उसे नया रूप दिया जा सके. बैठक के दौरान पार्षदों ने डोर-टू-डोर कचरा उठाव एजेंसी के कार्य पर असंतोष व्यक्त करते हुए कंट्रेक्ट रद्द करने का प्रस्ताव पास किया. पार्षदों ने कहा कि एजेंसी डोर-टू-डोर कचरा उठाव की खानापूर्ति कर रही है, जिससे नप की छवि धूमिल हो रही है. शहर के स्वच्छ रखने के लिए सुबह-शाम सफाई अभियान जारी रहेगा. आवारा शूअर को बाड़ से छोड़नेवाले नप कर्मियों को चिन्हित कर लिया गया है, जिसे निलंबित किया जायेगा. डीएम के निर्देश के आलोक में गांधी मैदान स्थित बाल उद्यान को नगर परिषद को स्थानांतरित कर दिया गया है, जहां बोर्ड के निर्णय के बाद टिकट भी लगेगा. बैठक में मंत्री श्री कुमार के अलावा सभापति अंजू देवी, उपसभापति रवि श्रीवास्तव, पूर्व उपसभापति मोहिबूल हक, रीना देवी, अमरेंद्र सिंह, नप कार्यपालक अधिकारी मनोज कुमार, वार्ड पार्षद मदन सिंह, हरेंद्र प्रसाद, विजय कुमार सहित कई लोगों ने भाग लिया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >