11 हजार किसान स्वाॅयल हेल्थ कार्ड से होंगे लैस

जिले में बड़े तदाद में किसान वैज्ञानिक तकनीक से खेती करेंगे. कृषि विभाग की ओर से किसानों को स्वायल हेल्थ कार्ड मुहैया कराया जा रहा है. 2019 में करीब साढ़े ग्यारह हजार किसानों को कार्ड उपलब्ध कराने का लक्ष्य विभाग ने रखा है,

मोतिहारी : जिले में बड़े तदाद में किसान वैज्ञानिक तकनीक से खेती करेंगे. कृषि विभाग की ओर से किसानों को स्वायल हेल्थ कार्ड मुहैया कराया जा रहा है. 2019 में करीब साढ़े ग्यारह हजार किसानों को कार्ड उपलब्ध कराने का लक्ष्य विभाग ने रखा है, इनमें तकरीबन चार हजार किसानों को स्वायल हेल्थ कार्ड मिल चुका है.

वही तीन हजार के करीब मिट‍्टी नमूना की जांच कर कार्ड तैयार कर लिया गया है. मार्च माह में करीब पांच हजार नमूना की जांच करते हुए स्वायल रिपोर्ट कार्ड किसानों को मुहैया कराने का लक्ष्य है. पिछले फरवरी माह में दो हजार नमूना की जांच करते हुए कार्ड रिपोर्ट तैयार की गयी है. मार्च में बड़ा लक्ष्य पूरा करने के लिए विभागीय पदाधिकारी व कर्मियों को एड़ी-चोटी के बल लगाने पड़ रहे हैं.

यहां बताते चले कि चालू वर्ष में जिला को 20 हजार नमूना का जांच करने का लक्ष्य विभाग से प्राप्त हुआ था, इनमें प्रखंड स्तर से करीब 12 हजार आठ सौ 63 किसानों ने ऑनलाइन आवेदन किया, जबकि प्रखंडों से जिला प्रयोगशाला को महज ग्यारह हजार चार सौ 74 नमूना मिला, जिसकी जांच के पहले फेज में तीन हजार नमूना की जांच में अधिकांश समय गुजर गया. विभागीय स्तर से पदाधिकारी की नियुक्ति के बाद फरवरी माह से नमूना जांच की रफ्तार में तेजी आयी है. इसमें एक माह के भीतर करीब दो से ढाई हजार नमूना की जांच करते हुए रिपोर्ट कार्ड तैयार किया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shaurya punj

मैं धर्म, ज्योतिष और आध्यात्मिक विषयों पर लेखन में विशेषज्ञता रखता हूं. हस्तरेखा शास्त्र, राशिफल, ग्रह-नक्षत्र, धार्मिक परंपराओं और पौराणिक कथाओं से जुड़े विषयों पर मेरी विशेष रुचि और गहरी समझ है. रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से मास कम्युनिकेशन में स्नातक करने के बाद मैंने डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव हासिल किया है. धर्म और ज्योतिष के अलावा एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और शिक्षा जैसे विषयों पर भी लगातार लेखन करता रहा हूं. मेरी कोशिश रहती है कि जटिल विषयों को आसान, रोचक और भरोसेमंद तरीके से पाठकों तक पहुंचाया जाए.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >