बिहार के चंपारण में मौसेरे भाई ने नशा करने से रोका तो चाकू गोद कर दी हत्या, आरोपित गिरफ्तार

थाना क्षेत्र के पखनाहा हाई स्कूल प्रांगण में मंगलवार की रात्रि आर्केस्ट्रा देखने आये अफसर उर्फ भोला खां (21) की चनवा खां (18) ने चाकू से गोदकर हत्या कर दी. दोनों आपस में मौसेरे भाई हैं और अपने मामा के घर पखनाहां गये थे.

बैरिया (पचं). थाना क्षेत्र के पखनाहा हाई स्कूल प्रांगण में मंगलवार की रात्रि आर्केस्ट्रा देखने आये अफसर उर्फ भोला खां (21) की चनवा खां (18) ने चाकू से गोदकर हत्या कर दी. दोनों आपस में मौसेरे भाई हैं और अपने मामा के घर पखनाहां गये थे.

आरोपित चनवा खां गिरफ्तार

सूचना मिलते ही बैरिया थाने के एसआई मनोज कुमार, श्रीनगर थानाध्यक्ष निर्भय कुमार व योगापट्टी अंचल निरीक्षक राजीव कुमार मौके पर पहुंच शव को कब्जे में ले लिया. पुलिस ने मौके से आरोपित चनवा खां को गिरफ्तार कर लिया है. घटनास्थल से पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त चाकू भी बरामद कर लिया है.

आर्केस्ट्रा देखने गये थे दोनों मौसेरे भाई

बताया जाता है कि मोतिहारी के छतौनी का रहने वाला चनवा खां अपने मामा के घर पखनाहा गया था. वहीं हाट सरैया के रहने वाले अफसर उर्फ भोला भी पखनाहा मामा के घर गया था. मंगलवार की रात गांव में आर्केस्ट्रा को देखने दोनों मौसेरे भाई गये थे.

दोनों में हुई कहासुनी

आरोप है कि इसी दौरान ही चनवा खां सुलेशन से नशा सूंघने लगा, जिसपर भोला ने उसे नशा करने से मना किया. इसी को लेकर दोनों में कहासुनी हुई.फिर चनवा ने चाकू से गोदकर भोला की मौके पर ही हत्या कर दी. इसके बाद पखनाहा हाई स्कूल में सन्नाटा छा गया. आर्केस्ट्रा देखने गये लोग भाग खड़े हुए.

हत्या करने की बात कबूल कर ली

सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए बेतिया भेज दिया है. पुलिस पूछताछ में चनवा ने हत्या करने की बात कबूल कर ली है. कहा है कि उसने ही अपने मौसेरे भाई की चाकू से मारकर हत्या की है. प्रभारी थाना अध्यक्ष मनोज कुमार और अंचल निरीक्षक राजीव कुमार ने बताया कि मामले में प्राथमिकी दर्ज करते हुए आरोपित को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >