डुमरांव. बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर हर तरफ मतदाताओं को जागरूक करने का प्रयास जारी हैं, जिसको लेकर प्रखंड प्रशासन भी तत्पर हैं. वहीं गुरुवार को प्रखंड की चिलहरी पंचायत के चिलहरी गांव में शिव मंदिर के समीप जया जीविका महिला ग्राम संगठन के द्वारा मतदाता जागरूकता अभियान को लेकर बैठक आयोजित हुई. बैठक का मुख्य एजेंडा प्रथम चरण के छह नवंबर को होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर मतदान के लिए मतदाता सूची में नाम वाले सभी महिलाओं एवं पुरुषों को जागरूक करना था, बैठक में जया जीविका महिला ग्राम संगठन की अध्यक्ष प्रमिला देवी ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि हमारे ग्राम संगठन में कुल 168 जीविका की दीदियां जुड़ी हुईं हैं. सभी जीविका सदस्य कम से कम 15-15 घरों में जाकर हस्ताक्षर अभियान चलाते हुए मतदान हेतु जागरूकता फैलाएं उन्होंने कहा कि हमारा लक्ष्य है चिलहरी में 90% से ऊपर मतदान हो, साथ में यह भी कहा कि इस बार यहां मतदान बेहतर होने की संभावना है, जिससे 100% मतदान होने की पूर्ण संभावना है, क्योंकि हमारा लक्ष्य रहेगा जो भी लोग छठ पर्व बाहर से अपने गांव आयेंगे लोग अपने घर पर उत्सव मनाने के बाद मतदान देकर ही जायेंगे, कार्यक्रम के दौरान मेहंदी लगाकर जीविका दीदियों ने मतदाता करने को लेकर शपथ लेते हुए रंगोली बनाकर लोगों को जागरूक किया. मौके पर जीविका कर्मी दयानंद पासवान एवं मनोज कुमार उपस्थित थे साथ में जीविका समूह की 80 से 85 महिलाएं भी जागरूकता अभियान में शामिल रहीं.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
