buxar news : दो कट्टे व दो कारतूस के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

buxar news : वाहन चेकिंग के दौरान दो बाइकों पर सवार दोनों तस्कर धराये

buxar news : बक्सर. पुलिस ने दो हथियार तस्करों को गिरफ्तार कर उनके मंसूबे पर पानी फेर दिया. यह कामयाबी राजपुर थाने की पुलिस को बुधवार की देर शाम मिली. उनकी गिरफ्तारी राजपुर थाना क्षेत्र के ओड़वार व सुगहर गांव के बीच कौआखोच-बसही सड़क से की गयी. गिरफ्तार होने वालों में उसी थाना क्षेत्र के जलीलपुर निवासी बृजनाथ राजभर का पुत्र गंगासागर राजभर एवं धनसोईं थाना क्षेत्र के बावनबांध निवासी शिवनारायण राम का पुत्र अजीत राम शामिल है. दोनों आरोपितों को पूछताछ के बाद गुरुवार को कोर्ट के आदेश पर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया. सदर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी गौरव पांडेय ने अपने कार्यालय कक्ष में गिरफ्तार आरोपितों की मौजूदगी में प्रेसवार्ता कर यह जानकारी दी. उन्हाेंने बताया कि बाइक सवार दो तस्करों को हथियार के साथ बसही से कौआखोच की ओर जाने की सूचना मिली. इसे गंभीरता से लेते हुए पुलिस कप्तान शुभम आर्य द्वारा उनकी अगुवाई में एसआइटी का गठन कर त्वरित कार्रवाई की हिदायत दी गयी. आदेश के आलोक में टीम सतर्क हो गयी और उक्त सड़क पर वाहन चेकिंग शुरू कर दी. उसी क्रम में हीरो होंडा बाइक पर सवार दोनों तस्कर पहुंचे. उन्हें बाइक रोकने का इशारा किया गया, तो पहले तो भागने का प्रयास किये, लेकिन पुलिस ने उन्हें दबोच लिया. इसके बाद दोनों की तलाशी ली गयी, तो दोनों के कमर से एक-एक लोडेड कट्टा बरामद हुआ. पूछताछ में उनके द्वारा बताया गया कि वे हथियार की खरीद-बिक्री के लिए जा रहे थे. आरोपितों के पास से बरामद बाइक, दोनों कट्टे एवं दोनों कारतूस को जब्त कर उनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गयी है. इस सवाल पर कि तस्करी के लिए वे हथियार कहां से लाते हैं तथा किसे बेचने के लिए जा रहे थे, एसडीपीओ ने कहा कि अनुसंधान जारी है. उन्होंने बताया कि इससे पहले भी गंगासागर राजभर कारतूस के साथ पकड़ा गया था. वहीं, उतर प्रदेश में उसके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज है. टीम में राजपुर थानाध्यक्ष निवास कुमार, डीआइयू के पुअनि चंदन कुमार, पीटीसी पूरन उरांव के साथ सशस्त्र बल के जवान शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Shailesh kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >