आन-बान-शान से प्रखंड में लहराया तिरंग

साथ ही स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर विद्यालयों में बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया. सभी जगहों पर झंडोत्तोलन के बाद प्रसाद वितरण किया गया.

नावानगर. गणतंत्र दिवस पर प्रखंड मुख्यालय के प्रांगण में प्रखंड प्रमुख अंकित कुमार, नावानगर थाना के प्रांगण में थानाध्यक्ष प्रफुल्ल कुमार, सिकरौल थाना के प्रांगण में थानाध्यक्ष अंकुश कुमार मण्डल, बासुदेवा थाना के प्रांगण में थानाध्यक्ष अनिल कुमार पासवान, सोनवर्षा थाना परिसर में थानाध्यक्ष संतोष कुमार, सीएससी में प्रभारी मुकेश पटेल, जवाहर नवोदय विद्यालय में प्राचार्य कौशल कुमार, भारत प्लस एथेनॉल कम्पनी में सीएमडी अजय सिंह, भटौली पंचायत में मुखिया भोला सिंह, जदयू कार्यालय में प्रखंड अध्यक्ष सत्यानन्द कुशवाहा,ज्ञान ज्योति पब्लिक स्कूल के प्रांगण में निदेशक दीपक कुमार, एमडीजे पब्लिक स्कूल अमरपूरी सोनबर्षा में निदेशक नंद कुमार सिंह, बीपीएस हायर सेकेंडरी स्कूल नावानगर में निदेशक दीपक कुमार,द एमिटी सोनवर्षा में निर्देशक अमरेंद्र राजेश, नावानगर पैक्स पर अध्यक्ष मृत्युंजय सिंह,आथर पंचायत में मुखिया रेखा देवी, अतिमि में ज्योति गुप्ता, नावानगर में हसबुन निशा, कन्या मध्य विद्यालय नावानगर में लाल बहादुर सिंह, उर्दू मध्य विद्यालय नावानगर में मुमताज अली, उर्दू प्राथमिक विद्यालय अतिमी में सोनू पाण्डेय, मध्य विद्यालय डिहरी में शत्रुधन प्रसाद सिंह समेत पंचायत भवनों पर मुखिया सहित प्रखंड के सभी सरकारी एवं गैरसरकारी प्रतिष्ठानों, विद्यालयों में भी शान से तिरंगा लहराया गया. साथ ही स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर विद्यालयों में बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया. सभी जगहों पर झंडोत्तोलन के बाद प्रसाद वितरण किया गया. नवोदय विद्यालय नावानगर में झंडात्तोलन के बाद छात्र-छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया. छात्र-छात्राओं द्वारा अलग अलग पिरामिड बनाया गया जो आकर्षण का केंद्र रहा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By AMLESH PRASAD

AMLESH PRASAD is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >