मतदाता जागरूकता रथ को बीडीओ ने किया रवाना

जिलाधिकारी के निर्देश पर प्रखंड कार्यालय के परिसर से शनिवार को बिहार विधानसभा चुनाव के लिए स्वीप कार्यक्रम के तहत मतदाता जागरूकता रथ रवाना हुआ.

केसठ. जिलाधिकारी के निर्देश पर प्रखंड कार्यालय के परिसर से शनिवार को बिहार विधानसभा चुनाव के लिए स्वीप कार्यक्रम के तहत मतदाता जागरूकता रथ रवाना हुआ. मतदाता जागरूकता रथ को प्रखंड विकास पदाधिकारी विजय कुमार सौरभ ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. बीडीओ ने बताया कि रथ प्रखंड के विभिन्न गांवों में स्थित मतदान केंद्रों पर जाकर मतदाताओं को जागरूक करेगी. जागरूकता रथ के माध्यम से नुक्कड़ सभा कर फिल्म प्रदर्शनी के द्वारा इवीएम व वीवीपैट पर मतदान करने के आसान तरीके दिखा कर मतदाताओं को अधिक से अधिक मतदान करने के लिए प्रेरित किया जायेगा. जिसके लिए सभी मतदान केंद्रों का चयन कर लिया गया है. उन्होंने बताया कि मतदाता जागरूकता नुक्कड़ सभा के माध्यम से मतदाताओं को मताधिकार का प्रयोग भयमुक्त माहौल और किसी के बहकावे में आकर मतदान न करने आदि के बारे में बताया गया है. इस दौरान मतदाताओं को मतदान करने की जागरूकता के साथ साथ इवीएम व वीवी पैंट के बारे में विस्तार से जानकारी दी गयी. प्रशिक्षक ने इवीएम व वीवी पैंट के उपयोग और मतदान की प्रक्रिया को विस्तार से मतदाताओं को जानकारी दी. नाजीर आशुतोष कुमार, मनोज कुमार, लक्ष्मण सिंह, विनोद कुमार, सोहराब खां समेत अन्य लोग मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By AMLESH PRASAD

AMLESH PRASAD is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >