चौसा में स्कूली छात्रों की मनोरम झांकियों ने लोगों का मन मोहा

प्रखंड अंतर्गत विभिन्न सरकारी और गैर सरकारी स्कूलों में 77वें गणतंत्र दिवस का आयोजन बड़े ही हर्षोल्लास के साथ किया गया.

चौसा. प्रखंड अंतर्गत विभिन्न सरकारी और गैर सरकारी स्कूलों में 77वें गणतंत्र दिवस का आयोजन बड़े ही हर्षोल्लास के साथ किया गया. कार्यक्रम में स्कूलों के छात्र-छात्राओं ने आकर्षक झांकियां प्रस्तुत कीं और सुंदर रंगोली बनाकर देशभक्ति की भावना का प्रदर्शन किया. छात्रों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी. कार्यक्रम में देशभक्ति की भावना से ओत-प्रोत माहौल रहा, जिसमें सभी ने एकजुट होकर राष्ट्र के प्रति अपना समर्पण दिखाया. चौसा गोला स्थित द एआरसी स्कूल के परिसर में गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया गया. इस मौके पर बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किया व झांकियां निकाली. इस अवसर पर निदेशक सरफ़राज़ ने कहा कि यह गणतंत्र दिवस हमारी सभ्यता व संस्कृति का स्थापना दिवस है क्योंकि हमारा संविधान ही इन्ही गुणों पर आधारित है. इसलिए अपने गणतंत्र की हमेशा हमें रक्षा करनी चाहिए. उधर कैम्ब्रिज स्कूल, एसटी पॉल कॉन्वेंट स्कूल चौसा में भी स्कूल के छात्र-छात्राओं द्वारा झांकी की अतिसुंदर प्रस्तुति दी गई. जिसमे भारत माता, डांडिया, पचास मीटर झंडे के साथ प्रभात फेरी भी निकाली गयी, जिसने लोगों का मनमोह लिया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: AMLESH PRASAD

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >