पकवा इनार के समीप ट्रक के टकराने से टूटी पेड़ की टहनी से किशोर जख्मी

नया भोजपुर सहायक थाना क्षेत्र अंतर्गत पकवा इनार के समीप गुरुवार को ट्रक की टकराहट से एक पेड़ की टहनी स्थानीय निवासी किशोर पर टूटकर गिर गयी

डुमरांव . नया भोजपुर सहायक थाना क्षेत्र अंतर्गत पकवा इनार के समीप गुरुवार को ट्रक की टकराहट से एक पेड़ की टहनी स्थानीय निवासी किशोर पर टूटकर गिर गयी. जिसमें किशोर गंभीर रूप से जख्मी हो गया. इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल ले जाया गया. जानकारी के अनुसार नया भोजपुर के मो जाहिद खान का 17 वर्षीय पुत्र राशिद खान अपने पिता की दुकान पर सुबह नाश्ता देने साइकिल से जा रहा था. नया भोजपुर पकवा इनार पर ही उसके पिता के बिल्डिंग मेटेरियल की दुकान है. साइकिल से ज्यों ही दुकान के समीप पहुंचा की एक चोकर लदे ट्रक के कारण पेड़ की टहनी टूटकर किशोर पर गिर गई. चूंकि चोकर लदे ट्रक की ऊंचाई काफी ज्यादा थी, जिस कारण चोकर की बोरियां पेड़ की टहनी से टकरा गयी और सुखी टहनी टूटकर साइकिल से जा रहे किशोर पर गिर गयी. अनुमंडलीय अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद सिटी स्कैन के लिए उसे सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया. पुलिस ने ट्रक सहित चालक और खलासी को अपनी अभिरक्षा में ले लिया है. थानाध्यक्ष मनीष कुमार ने बताया कि आगे की कारवाई की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >