दूसरे का वाहन पास लेकर घूम रहे छह लोग गिरफ्तार

बक्सर : नगर थाने की पुलिस ने दूसरे का वाहन पास लेकर वाहन से घूम रहे छह लोगों को शहर से गिरफ्तार किया है. पुलिस ने सभी से पूछताछ कर सभी को नगर थाने से ही जमानत दे दिया. साथ ही मामले की जांच में जुट गयी. बताया जाता है कि सोमवार की सुबह नगर […]

बक्सर : नगर थाने की पुलिस ने दूसरे का वाहन पास लेकर वाहन से घूम रहे छह लोगों को शहर से गिरफ्तार किया है. पुलिस ने सभी से पूछताछ कर सभी को नगर थाने से ही जमानत दे दिया. साथ ही मामले की जांच में जुट गयी. बताया जाता है कि सोमवार की सुबह नगर थाने की पुलिस शहर के पीपी रोड में गश्ती कर रही थी. इसी बीच पुलिस की नजर एक स्कॉर्पियो पर पड़ी.

पुलिस ने स्कॉर्पियो को देखते ही उसे रोका और उसकी जांच की तो पाया कि स्कॉर्पियो में छह लोग बैठे हैं. इसके बाद पुलिस ने वाहन के पास की जांच की तो पाया कि वाहन का पास किसी दूसरे का है. जब पुलिस ने सभी से पूछताछ की तो सभी लोगों ने बताया कि वह छपरा से बनारस जा रहे हैं.

इसके बाद पुलिस ने सभी को गिरफ्तार कर लिया, जहां पूछताछ के बाद पुलिस ने सभी को नगर थाने से ही जमानत दे दी. एसपी उपेंद्रनाथ वर्मा ने बताया कि दूसरे के पास पर सभी घूम रहे थे. सभी को गिरफ्तार कर लिया गया है. सभी पर लॉकडाउन का मामला दर्ज किया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >