शिव शिष्यों ने मनायी दीदी नीलम आनंद की पुण्यतिथि

ki 24th. Punyatithiशिव शिष्यों ने मनाया दीदी नीलम आनंद की मनाई 24वीं पुण्यतिथि

फोटो- दीदी नीलम आनंद की पुण्यतिथि मनाते गुरु भाई-बहन. चौसा. सोमवार को नगर में तारकेश्वर प्रसाद की अध्यक्षता में दीदी नीलम आनंद की 24वीं पुण्यतिथि मनायी गयी. कार्यक्रम सुबह 11 बजे से शाम 5 बजे तक संचालित किया गया. कार्यक्रम की शुरुआत दीदी नीलम आनंद को फूल-माला अर्पित कर की गयी. सभी गुरु भाई-बहनों ने गुरु कीर्तन-भजन किया. इस आयोजन में मौजूद विवेक जी ने कहा कि साहब हरिंद्रानंद जी के साथ कदम से कदम मिलाकर दीदी चलीं. अपने अंतिम वास तक गुरु शिव की चर्चा करती रहीं. हम सभी गुरु भाई-बहन मिलकर आज दीदी मां की पुण्यतिथि पर यह संकल्प लेते हैं कि जब तक रहेंगे, साहब-दीदी के बताये मार्ग पर चलने का प्रयास करेंगे. इस दौरान ओमकेश्वर केसरी, मदन जी, रामलाल जी, गैरी जी, ब्यास जी, शारदा जी, तारामुनी जी, रामदुलरी जी, कौशल्या जी आदि शामिल रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >