जिला स्तरीय खेलकूद में नागपुर जीएम उच्च विद्यालय के छात्रों ने दिखायी प्रतिभा
प्रखंड के जीएम उच्च विद्यालय नागपुर के छात्रों ने जिला स्तरीय मशाल खेलकूद प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन किया है.
By AMLESH PRASAD | Updated at :
राजपुर. प्रखंड के जीएम उच्च विद्यालय नागपुर के छात्रों ने जिला स्तरीय मशाल खेलकूद प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन किया है. जिले के विभिन्न स्कूलों से पहुंचे छात्र-छात्राओं में अंदर-19 फुटबॉल में बेहतर प्रदर्शन करने वाले छात्र अजीत कुमार, अमित कुमार, अभिषेक कुमार, समीर कुमार, गोलकीपर विनय कुमार, रवि कुमार का चयन राज्य स्तरीय खेल के लिए किया गया है. एथलेटिक्स में अंडर 17 बालक वर्ग के 800 मीटर दौड़ एवं 1500 मीटर दौड़ में रवि कुमार ने बेहतर प्रदर्शन कर गोल्ड मेडल अपने नाम किया. अंदर-19 ऊंची कूद में समीर कुमार ने प्रथम स्थान लाकर गोल्ड मेडल जीता. अंडर 17 बालक वर्ग में 1500 मीटर में अजीत कुमार सिल्वर मेडल प्राप्त किया.अंडर-19 में समीर कुमार ने 400 मीटर में ब्रांज मेडल प्राप्त किया. अंडर 19 हैंड बॉल में बेहतर प्रदर्शन कर पंकज कुमार ने गोल्ड मेडल जीतकर स्कूल का नाम रौशन किया. विभिन्न खेलों में खिलाड़ियों के बेहतर प्रदर्शन को देखकर जिला प्रशासन के सभी अधिकारियों ने इन खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना किया. इस विद्यालय के प्रधानाध्यापक विकास कुमार ने हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि यह छात्र सीमित संसाधन में अपना प्रयास कर रहे हैं. इनका प्रदर्शन बेहतर है. अब इन्हें और तरासने का प्रयास किया जायेगा.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है