Prabhat Khabar 30th Foundation Day Buxar : प्रभात खबर के 30वें स्थापना दिवस के अवसर पर शनिवार को बक्सर के श्याम उत्सव वाटिका में समारोह आयोजित किया गया. कार्यक्रम की शुरुआत केक काटकर हुई. इस दौरान पत्रकारों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और गणमान्य लोगों ने प्रभात खबर की तीन दशक की पत्रकारिता यात्रा को याद करते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की.
Buxar News : केक काटकर मनाया स्थापना दिवस
समारोह में प्रभात खबर के सभी संवाददाताओं ने केक काटकर स्थापना दिवस मनाया. कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पत्रकार, सामाजिक कार्यकर्ता और शहर के गणमान्य लोग मौजूद रहे.
जनसरोकार की पत्रकारिता की हुई सराहना
वक्ताओं ने कहा कि प्रभात खबर ने 30 वर्षों के सफर में राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और सामाजिक मुद्दों को निष्पक्ष एवं पारदर्शी ढंग से पाठकों तक पहुंचाया है. जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाकर शासन-प्रशासन का ध्यान आकर्षित करने और समाधान की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है.
विश्वसनीयता बनी सबसे बड़ी पहचान
कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि निष्पक्ष, तथ्यपरक और जनहित की पत्रकारिता के कारण प्रभात खबर ने पाठकों के बीच विश्वास कायम किया है. यही भरोसा अखबार की सबसे बड़ी ताकत है.
कई गणमान्य लोग रहे मौजूद
समारोह में प्रभात खबर के ब्यूरो प्रभारी मृत्युंजय सिंह, संवाददाता आशुतोष कुमार सिंह, डॉ. विष्णु दत्त द्विवेदी, ओंकारनाथ मिश्रा, गिरीश कुमार द्विवेदी, मनीष कुमार मिश्रा, प्रशांत कुमार राय सहित कई पत्रकार, सामाजिक कार्यकर्ता और गणमान्य लोग उपस्थित रहे.
