नगर के सिंडिकेट के पास बने यात्री शेड के चारों तरफ अतिक्रमण होने से लोगों को नहीं मिल रहा लाभ

नगर के सिंडिकेट स्थित स्टैंड में बना यात्री शेड काफी उपेक्षित है. रख रखाव एवं अतिक्रमण के कारण यात्री शेड का लाभ लोगों को नहीं मिल रहा है.

बक्सर. नगर के सिंडिकेट स्थित स्टैंड में बना यात्री शेड काफी उपेक्षित है. रख रखाव एवं अतिक्रमण के कारण यात्री शेड का लाभ लोगों को नहीं मिल रहा है. जिसके कारण लोगों को परेशानी होती है. वहीं शेड का निर्माण बिना कार्य योजना के ही बना दिया गया है. इसके साथ ही उसमें बैठने व रुकने के लिए कोई व्यवस्था नहीं किया गया है. वहीं शेड के चारों तरफ से फुटकर दुकानदारों द्धारा अतिक्रमण कर लिया गया है. इसके साथ ही छोटे-छोटे दुकानदार शेड के चारों तरफ से अतिक्रमण कर लिया गया है. जिसके कारण यात्री शेड तक पहुंचने के लिए रास्ता तक नहीं बचा है. जिससे यात्री शेड के बनने के बाद भी उसका लाभ लोगों को नहीं मिल रहा है. जिससे न तो लोगों को लाभ मिल पा रहा है और न ही पहुंचने के लिए कोई रास्ता ही है. जिससे लोग यात्री शेड के पास नहीं पहुंच पा रहे हैं.

लाखों खर्च के बाद भी नहीं मिल रहा लाभ : लाखों खर्च कर सिंडिकेट स्थित स्टैंंड में यात्री शेड का निर्माण कराया गया है. जिससे कि यात्रियों को धूप एवं पानी से राहत मिल सके. इसके दौरान अपने वाहनों के इंतजार के क्रम में वे समय बीता सकें. यात्री शेड का निर्माण बिना कार्य योजना के ही कराया गया है. शेड में कही भी बैठने के लिए बैठाका नहीं बनाया गया है. जिससे कोई व्यक्ति बैठ नहीं पाता है. इसके साथ ही शेड की साफ-सफाई भी कभी नहीं कराया जाता है. शेड के चारों तरफ कचरा का अंबार लगा हुआ है.

शेड के चारों तरफ है अतिक्रमण : शेड स्टैंड में पीछे की ओर बनाया गया है. जिसके चारों तरफ से सड़क के किनारे अतिक्रमण कर खाने पीने की पुटपाथी होटल एवं ठेला की दुकानें सजा ली जा रही है. जिससे शेड तक पहुंचने के लिए मार्ग नहीं बचा है. इससे लोग शेड के पास नहीं पहुंच रहे है. जिससे बना शेड पूरी तरह से यात्रियों के बिना उदासीन बना हुआ है. क्या कहते हैं अधिकारी

नगरी परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी मनीष कुमार से बात करने का प्रयास किया गया. रिंग हुआ, लेेकिन फोन नहीं उठा. जिससे अधिकारिक पक्ष प्राप्त नहीं हो सका.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By AMLESH PRASAD

AMLESH PRASAD is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >