Buxar News: जर्जर सड़क पर ग्रामीणों के पैरों में चुभते हैं कंकड़

खंड की खलवा ईनार रजवाहा सड़क से होकर करूअज गांव की ओर जाने वाली सड़क काफी जर्जर हो चुकी है

डुमरांव

. प्रखंड की खलवा ईनार रजवाहा सड़क से होकर करूअज गांव की ओर जाने वाली सड़क काफी जर्जर हो चुकी है, इस सड़क से जुड़े ग्रामीणों का कहना है कि वर्षों से इस सड़क की मरम्मत करने की मांग की जा रही है फिर भी इस सड़क की मरम्मत अबतक नहीं हुई, जिसके चलते सड़क पर पसरे कंकड़ पैदल आवागमन करने के दौरान पैरों में चुभते हैं, लोगों ने बताया कि जर्जर सड़क के चलते प्रतिदिन इस सड़क पर राहगीरों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. इस समस्या को लेकर ग्रामीण बीरेंद्र सिंह मौर्य ने बताया कि करूअज गांव की ओर जाने वाली लगभग डेढ़ किलोमीटर तक यह सड़क काफी जर्जर हो गयी है. जिसके चलते प्रतिदिन वाहन चालक व राहगीरों को मुश्किलों का सामना करना पड़ता है. लोगों ने बताया कि छे,सात वर्षो से यह सड़क काफी खराब हो चुकी है. जिसके चलते इस सड़क पर आवागमन करते वक्त छोटे-छोटे बच्चे व राहगीर गिरकर जख्मी हो जाते हैं. जबकि सड़क से आवागमन करने वाले वाहन चालकों के संतुलन खराब होने लगता है. लोगों ने बताया कि इस जर्जर सड़क से आवागमन के वक्त खेती करने वाले किसान काफी परेशान होते हैं. सड़क की जर्जरता के चलते साइकिल सवार भी मुश्किलें उठाते हैं. लोगों ने बताया कि इस सड़क से होते हुए खलवा ईनार रजवाहा सड़क पर जाकर नया भोजपुर, पुराना भोजपुर, कोरानसराय सहित अन्य जगहों पर लोग पहुंचते हैं. लेकिन कई वर्षों से सड़क खराब हो जाने के चलते सैकड़ों लोगों को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >