वीकेएसयू दीक्षांत समारोह में खर्च हुए 23.95 लाख, राज्यपाल सचिवालय को भेजा गया ब्योरा

Buxar News : वीर कुँवर सिंह यूनिवर्सिटी में आयोजित 2024 के दीक्षांत समारोह में खर्च हुई राशि का विवरण जानिए

Buxar News (मृत्युंजय सिंह) : वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय, आरा में वर्ष 2024 में आयोजित दीक्षांत समारोह पर 23 लाख 95 हजार 196 रुपये खर्च हुए. कुलसचिव ने राज्यपाल के प्रधान सचिव को पत्र भेजकर व्यय का पूरा ब्योरा दिया है. कुलसचिव द्वारा 18 दिसंबर 2025 को भेजे गए पत्रांक R/667/Estab/25 के अनुसार, राज्यपाल सचिवालय के पत्रांक BSU-77/2025-2289 दिनांक 11.12.2025 के आलोक में खर्च की विवरणी भेजी गई है.

किस मद में कितना खर्च?

दीक्षांत समारोह में सबसे अधिक 9,64,532 रुपये टेंट-कुर्सी पर खर्च हुए. इसके अलावा 150 गोल्ड प्लेटेड सिल्वर मेडल पर 3,96,694 रुपये, अंगवस्त्र व मालवीय टोपी पर 4,49,258 रुपये, फूल सजावट पर 2,20,000 रुपये, नाश्ते पर 1,45,000 रुपये, मंच सजावट व लाइट-साउंड पर 1,03,815 रुपये, फोटोग्राफी पर 1,02,000 रुपये तथा विविध खर्च में 13,897 रुपये व्यय हुए. कुल खर्च 23,95,196 रुपये यानी तेईस लाख पंचानवे हजार एक सौ छियानवे रुपये रहा. विश्वविद्यालय प्रशासन ने सूचनार्थ यह ब्योरा राज्यपाल सचिवालय, पटना को भेज दिया है.

Also Read : भीषण सड़क जाम से बेहाल कैमूर, स्कूली बच्चों को सबसे ज्यादा परेशानी

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By YUVRAJ RATAN

YUVRAJ RATAN is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >