फाइल-25- मुकुंदपुर गांव में मारपीट के बाद दर्ज हुआ मुकदमा

मुकुंदपुर गांव में मारपीट के बाद दर्ज हुआ मुकदमा

सिमरी. स्थानीय थाना क्षेत्र अंतर्गत मुकुंदपुर गांव में मारपीट की घटना के बाद अमिरती देवी नामक महिला ने आठ लोगों को नामजद आरोपित करते हुए मुकदमा दायर किया है. महिला के आरोप है कि अमन राम समेत सात अन्य लोगों के द्वारा मारपीट कर नगदी समेत कुछ जेवरात लूट लिया गया. इसके अलावा बीच-बचाव के लिए आये गांव के मुरली राम,राजू राम आये तो सभी आरोपियों के द्वारा उन्हें भी मारपीट कर घायल कर दिया. इस संबंध में थानाध्यक्ष संजय गुप्ता का कहना है कि महिला के लिखित आरोप के आधार पर मुकदमा दर्ज किया गया है . पुलिस घटना की अनुसंधान में जुटी हुई है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >