बक्सर: 17 जुलाई को निकलेगी श्री जगन्नाथ रथ यात्रा, इस्कॉन मंदिर समिति ने बैठक कर सुरक्षा व्यवस्था और आयोजन को लेकर बनाई योजना

बक्सर में 17 जुलाई को श्री जगन्नाथ की भव्य रथ यात्रा का आयोजन होने जा रहा है. इसके सफल आयोजन के लिए तैयारियां तेज हो गई हैं. इस बार का आयोजन पिछले वर्ष से अधिक भव्य होगा.

Buxar Jagannath Rath Yatra 2026 : बक्सर में आगामी श्री जगन्नाथ रथ यात्रा महोत्सव के सफल और भव्य आयोजन को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं. इसी क्रम में पड़री स्थित इस्कॉन मंदिर प्रबंधकारिणी समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक गोयल धर्मशाला में आयोजित की गई. बैठक की अध्यक्षता इस्कॉन मंदिर के प्रबंधक राजा गोविंद दास ने की, जबकि संचालन शिक्षाविद एवं समाजसेवी डॉ. रमेश कुमार ने किया.

बक्सर की सभी खबरें यहां पढ़ें

बैठक में निर्णय लिया गया कि 17 जुलाई, शुक्रवार को भगवान श्री जगन्नाथ, भगवान बलभद्र और देवी सुभद्रा की पावन रथ यात्रा श्रद्धा और भक्ति के साथ निकाली जाएगी. रथ यात्रा का शुभारंभ गोलंबर स्थित हनुमान मंदिर से होगा और विभिन्न मार्गों से होते हुए इसका समापन गोयल धर्मशाला में किया जाएगा. समिति ने बताया कि इस वर्ष का आयोजन पिछले वर्ष की तुलना में और अधिक भव्य होगा.

Buxar News : सुविधा और सुरक्षा पर विशेष जोर

बैठक के दौरान रथ यात्रा के मार्ग निर्धारण, श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा व्यवस्था, साफ-सफाई, पेयजल, चिकित्सा सहायता और यातायात प्रबंधन जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई. आयोजन समिति ने इन सभी व्यवस्थाओं को सुचारु रूप से सुनिश्चित करने का निर्णय लिया.

Jagannath Rath Yatra : नगरवासियों से सहयोग की अपील

महोत्सव के संरक्षक रोहतास गोयल और बबन सिंह ने कहा कि श्री जगन्नाथ रथ यात्रा केवल एक धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि सामाजिक समरसता और सांस्कृतिक एकता का प्रतीक है. उन्होंने सभी श्रद्धालुओं और नगरवासियों से इस आयोजन में बढ़-चढ़कर भाग लेने और सहयोग देने की अपील की.

विशिष्ट अतिथियों को किया जाएगा आमंत्रित

महोत्सव में बक्सर के विभिन्न मठ-मंदिरों के महंत, पुजारी, जनप्रतिनिधि, पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी, समाजसेवी, शिक्षाविद और विभिन्न क्षेत्रों के गणमान्य नागरिकों को आमंत्रित किया जाएगा.

बैठक में ओंकार दास, शैलेंद्र सिंह, विकास यादव, रंजीत कुमार, आकाश कुमार, संतोष कुमार, प्रेम प्रकाश ओझा, जितेंद्र मिश्रा और राहुल कुमार सहित कई लोग उपस्थित रहे.

श्री जगन्नाथ रथ यात्रा को लेकर बक्सर में उत्साह का माहौल है. समिति द्वारा की जा रही तैयारियां इस बात का संकेत हैं कि इस वर्ष का आयोजन और भी भव्य और यादगार होने वाला है.

Also Read: बक्सर: NH-922 पर ट्रेलर ने पिकअप वाहन को मारी टक्कर, मछली व्यापारी गंभीर रूप से घायल, पुलिस ने अज्ञात चालक के खिलाफ किया केस दर्ज


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mritunjay singh

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >