केसठ में जीविका सीएलएफ की वार्षिक आमसभा, 493 स्वयं सहायता समूहों की प्रगति पर हुई चर्चा

Buxar News : केसठ में जागृति जीविका सीएलएफ की वार्षिक आमसभा आयोजित हुई, जिसमें 493 स्वयं सहायता समूहों और 5,910 परिवारों की प्रगति पर चर्चा की गई. महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने पर जोर दिया गया.

Buxar News : जीविका के अंतर्गत जागृति जीविका महिला विकास स्वावलंबी सहकारी समिति लिमिटेड, केसठ की वित्तीय वर्ष 2025-26 की वार्षिक आमसभा बुधवार को मनरेगा भवन में आयोजित हुई. कार्यक्रम में सीएलएफ की वार्षिक उपलब्धियों, वित्तीय गतिविधियों, स्वयं सहायता समूहों की प्रगति, आजीविका संवर्धन और आगामी कार्ययोजना पर विस्तार से चर्चा की गयी.

कार्यक्रम का शुभारंभ जिला परियोजना प्रबंधक दयानिधि चौबे, प्रखंड सहकारिता पदाधिकारी आनंद कुमार समेत जीविका के अन्य पदाधिकारियों एवं प्रतिनिधियों ने संयुक्त रूप से किया.

493 स्वयं सहायता समूहों से जुड़े हैं 5,910 परिवार

आमसभा में बताया गया कि जागृति सीएलएफ से कुल 493 स्वयं सहायता समूह जुड़े हैं, जिनसे करीब 5,910 परिवार लाभान्वित हो रहे हैं. वहीं, सीएलएफ के अंतर्गत 31 ग्राम संगठन कार्यरत हैं. इनके माध्यम से महिलाओं की वित्तीय भागीदारी बढ़ाने और आजीविका के अवसरों का विस्तार करने का कार्य किया जा रहा है.

बचत और ऋण गतिविधियों की हुई समीक्षा

बैठक में स्वयं सहायता समूहों एवं ग्राम संगठनों की बचत, ऋण, वित्तीय लेन-देन और विभिन्न आजीविका गतिविधियों की समीक्षा की गयी. साथ ही जीविका दीदियों को स्वरोजगार एवं अन्य आजीविका गतिविधियों से जोड़कर उनकी आय बढ़ाने की रणनीति पर भी विचार-विमर्श किया गया.

Also Read : केसठ में कल होगी मौसम आधारित शारदीय किसान गोष्ठी, किसानों को दी जाएगी उन्नत खेती की जानकारी

जीविका दीदियों को आत्मनिर्भर बनाने पर जोर

आमसभा के दौरान महिलाओं को विभिन्न आजीविका गतिविधियों से जोड़ने और उनकी आर्थिक भागीदारी बढ़ाने पर जोर दिया गया. स्वरोजगार के माध्यम से जीविका दीदियों की आय में वृद्धि करने के लिए आगामी कार्ययोजना पर भी चर्चा की गयी.

मौके पर अंकित कुमार, बीपीएम राजीव रंजन, कृष्णा कुमार, धर्मेंद्र कुमार, इरफान खान, रमेश कुमार, रोहित कुमार, भानु प्रताप, मीरा देवी, सीएलएफ की अध्यक्ष दशहरी देवी, निशा देवी, अनिता देवी, शांति देवी, शोभा देवी समेत अन्य जीविका दीदियां उपस्थित रहीं.

Also Read : कवलदह पार्क में सुरक्षा और सुविधाओं पर सवाल, दुर्गंध व 11 हजार वोल्ट के तार से खतरा

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By गिरिश द्विवेदी

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >