बक्सर : इटाढ़ी गुमटी बंद रहने से लोग परेशान, पूर्व सैनिकों ने रेलवे और सरकार से जल्द खोलने की मांग की

Buxar News : बक्सर के पूर्व सैनिकों ने इटाढ़ी गुमटी के बंद रहने पर गहरा रोष व्यक्त किया है. आम जनता और स्कूली बच्चों को हो रही गंभीर परेशानियों को देखते हुए, उन्होंने रेलवे और बिहार सरकार से इस मुद्दे पर तत्काल कार्रवाई की मांग की है.

Buxar News : इटाढ़ी गुमटी नहीं खुलने से हो रही परेशानियों को लेकर इंडियन एक्स सर्विसमेन मूवमेंट (IESM) बक्सर के पूर्व सैनिकों ने नाराजगी जताई है. संगठन के चेयरमैन सह IESM हेल्थ केयर शाहाबाद अध्यक्ष डॉ. मेजर पीके पांडेय और जिलाध्यक्ष सूबेदार हरेंद्र तिवारी के नेतृत्व में सैकड़ों पूर्व सैनिकों ने रेलवे और बिहार सरकार से गुमटी को जल्द खोलने की मांग की. डॉ. मेजर पीके पांडेय ने कहा कि इटाढ़ी गुमटी बंद रहने से आम लोगों के साथ-साथ स्कूली बच्चों को भी काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है.

बच्चों को आने-जाने में हो रही दिक्कत

भीषण गर्मी में बच्चों को आने-जाने में दिक्कत हो रही है, जिससे कई बच्चे स्वास्थ्य समस्याओं से भी जूझ रहे हैं. जिलाध्यक्ष सूबेदार हरेंद्र तिवारी ने कहा कि जनता की समस्याओं को देखते हुए रेलवे विभाग और राज्य सरकार को इस दिशा में जल्द पहल करनी चाहिए. उन्होंने कहा कि गुमटी बंद रहने से लोगों का आवागमन प्रभावित हो रहा है.

आरओबी में दरार आने से बंद

वहीं, जिला उपाध्यक्ष सूबेदार विद्या सागर चौबे ने कहा कि इटाढ़ी गुमटी के स्थान पर बने आरओबी (रेल ओवर ब्रिज) से लोगों को काफी राहत मिलने की उम्मीद थी, लेकिन निर्माण में आई दरारों के कारण उसे बंद करना पड़ा. उन्होंने सवाल उठाया कि आरओबी निर्माण में लापरवाही का खामियाजा आम जनता और स्कूली बच्चों को क्यों भुगतना पड़ रहा है.

इस अवसर पर कैप्टन बीएन पांडेय, लेफ्टिनेंट आरबी ओझा, सूबेदार मेजर आरबी सिंह, पेटी ऑफिसर सुरेंद्र सिंह, सूबेदार सुदामा प्रसाद, कैप्टन आरसी पाल सहित बड़ी संख्या में पूर्व सैनिक मौजूद रहे.

Also Read : आरा के ऐतिहासिक वरुणार्क सूर्य मंदिर की जमीन पर अतिक्रमण, ग्रामीणों ने SDM से लगाई गुहार



प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Manish mishra

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >