बक्सर के हेरिटेज स्कूल में बच्चों ने दिखाई रचनात्मकता, प्राकृतिक सामग्री से बनाई ईको-फ्रेंडली राखियां

बक्सर के हेरिटेज स्कूल में रक्षाबंधन पर ईको-फ्रेंडली राखी प्रतियोगिता का आयोजन हुआ, जिसमें बच्चों ने प्राकृतिक सामग्री से सुंदर राखियां बनाईं।

रक्षाबंधन पर्व की पूर्व संध्या पर हेरिटेज स्कूल, बक्सर में कक्षा एक से 10वीं तक के विद्यार्थियों के लिए ईको-फ्रेंडली राखी निर्माण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. प्रतियोगिता का उद्देश्य बच्चों में रचनात्मकता, प्रकृति के प्रति प्रेम, पर्यावरण संरक्षण की भावना और अपनी कल्पनाओं को साकार करने की क्षमता को बढ़ावा देना था.

प्राकृतिक सामग्री से बच्चों ने बनायीं आकर्षक राखियां

विद्यालय के दिशा-निर्देशों के अनुसार विद्यार्थियों ने आसपास उपलब्ध प्राकृतिक और पर्यावरण-अनुकूल सामग्रियों का उपयोग कर एक से बढ़कर एक आकर्षक राखियां तैयार कीं. बच्चों ने पेड़-पौधों की पत्तियां, अनाज के दाने, साबुत मसाले, घास, मोती, क्ले और अन्य घरेलू सामग्रियों का रचनात्मक इस्तेमाल किया.

फोटो- इको फ्रेंडली राखी निर्माण प्रतियोगिता के तहत निर्मित राखी का प्रदर्शन करते छात्र-छात्राएं

पत्तियों और अनाज से दिखायी अद्भुत कल्पनाशक्ति

प्रतियोगिता में बच्चों ने प्राकृतिक सामग्रियों को कलात्मक ढंग से सजाकर राखी का स्वरूप दिया. पत्तियों, कलियों और डंठलों के साथ विभिन्न रंगों के अनाज और मसालों के दानों को आकर्षक ढंग से सजाया गया. बच्चों की इन कृतियों में उनकी कल्पनाशक्ति और कलात्मक प्रतिभा साफ नजर आयी.

हर कक्षा से उत्कृष्ट राखियों का किया गया चयन

कक्षा एक से 10वीं तक विद्यार्थियों ने प्रतियोगिता में उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया. प्रत्येक कक्षा में तैयार राखियों का शिक्षकों और विद्यालय प्रबंधन समिति के सदस्यों ने बारीकी से अवलोकन किया. रचनात्मकता, प्राकृतिक सामग्री का इस्तेमाल, मौलिकता, प्रस्तुतीकरण और कलात्मकता के आधार पर उत्कृष्ट राखियों का चयन किया गया.

इको फ्रेंडली राखी निर्माण प्रतियोगिता के तहत निर्मित राखी का प्रदर्शन करते छात्र-छात्राएं

विजेता विद्यार्थियों को पुरस्कार देकर किया सम्मानित

चयनित विद्यार्थियों को विद्यालय की ओर से पारितोषिक और सम्मान प्रदान किया गया. बच्चों का उत्साह बढ़ाने के लिए अधिक से अधिक प्रतिभागियों को भी प्रोत्साहन स्वरूप पुरस्कार दिए गए. विद्यालय प्रबंधन का कहना है कि इस तरह के आयोजनों से बच्चों को अपनी प्रतिभा पहचानने और उसे बेहतर तरीके से प्रस्तुत करने का अवसर मिलता है.

इको फ्रेंडली राखी निर्माण प्रतियोगिता के तहत निर्मित राखी का प्रदर्शन करते छात्र-छात्राएं

बच्चों की प्रतिभा को मिला रचनात्मक मंच

विद्यालय प्रबंधन ने कहा कि बच्चों को स्वतंत्र रूप से सोचने और अपनी कल्पनाओं को अभिव्यक्त करने का अवसर मिलने पर उनके भीतर छिपी प्रतिभा सामने आती है. उचित मार्गदर्शन और प्रोत्साहन मिलने से बच्चे अभिनव विचारों को साकार कर सकते हैं, जो उनके व्यक्तित्व विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है.

विद्यालय परिवार ने विद्यार्थियों को दी शुभकामनाएं

विद्यालय परिवार ने प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल, सृजनात्मक और सफल भविष्य की कामना की. आयोजन को सफल बनाने में सहयोग देने वाले शिक्षकों, अभिभावकों और विद्यार्थियों के प्रति विद्यालय प्रबंधन ने आभार व्यक्त किया.

सासाराम प्रखंड कार्यालय का 27 अगस्त को डीडीसी करेंगे निरीक्षण, योजनाओं और अभिलेखों की होगी जांच


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By आशुतोष सिंह

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >