फाइल- 20- घर के बाहर खेल रहा था बच्चा, कुत्तों ने हमला कर किया जख्मी

घर के बाहर खेल रहा था बच्चा, कुत्तों ने हमला कर किया जख्मी

चौसा. नगर में इन दिनों आवारा कुत्तों से आम जन त्रस्त है. नपं चौसा अंतर्गत वार्ड चार में नगर पंचायत आफिस के एरिया में घर से बाहर खेल रहे एक साढ़े चार वर्षीय बच्चे पर कुत्तों ने हमला कर उसे गंभीर रूप से जख्मी कर दिया. घटना बुधवार की सुबह दस बजे की बतायी जा रही है. धर्मेंद्र कुमार का बेटा आयुष कुमार घर के बाहर खेल रहा था. तभी आवारा कुत्तों ने उसपर हमला कर नोचने लगे. बच्चे की आवाज सुन बस्ती के लोग दौड़े और बच्चे की जान बच गयी. गंभीर रूप से जख्मी बच्चे को चौसा सामुदायिक केंद्र लाया गया जहां पर डाक्टरों के द्वारा इलाज किया जा रहा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >