Buxar News : रामरेखा घाट के पास तड़का नाले के कचरे में लगी आग, बड़ी दुर्घटना टली

रामरेखा घाट के समीप तड़का नाले में फैले कचरे में रविवार को अचानक रात्रि में आग लग गयी

बक्सर

. रामरेखा घाट के समीप तड़का नाले में फैले कचरे में रविवार को अचानक रात्रि में आग लग गयी. जिससे काफी तेज आज की लपटे निकलने लगी. नाला के आसपास बने घरों के लोगों में दहशत का माहौल कायम हो गया.

आनन फानन में लोगों ने अग्निशमन विभाग को इसकी सूचना दी. जहां अग्निशमन विभाग के कर्मियों ने अग्निशमन वाहनों के माध्यम से घंटों मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया. हालांकि अगलगी के मामले में किसी प्रकार का नुकसान नहीं हुआ है. जानकारी के अनुसार नाला क्षेत्र में कूड़े के ढेर में अचानक रात में आग लगने से आसपास अफरा-तफरी मच गई. नाले के किनारे कपड़े और श्रृंगार की काफी संख्या में दुकानें मौजूद हैं. जिसके कारण बाजार के लोगों मे दहशत कायम हो गया. जिससे बड़ा हादसा होने की आशंका बनी रही. वहीं नाला में लगी आग के कारण काफी तेज लपटें उठने लगी. जिसके बाद लोगों ने आनन-फानन में अग्निशमन विभाग को सूचित किया. वहीं अग्निशमन विभाग की तत्परता से आग पर काफी मशक्कत के बाद काबू पा लिया गया. जिससे बड़ी दुर्घटना होने से बच गया. स्थानीय लोगों का कहना है कि आग जानबूझकर असामाजिक तत्वों द्वारा लगाई गई है. आग की लपटें तेजी से फैलने लगीं, जिससे आसपास के दुकानदारों में भय व्याप्त हो गया. सूचना मिलते ही दमकल विभाग की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का कार्य रात्रि में जारी कर दिया. काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका. जिससे बड़ा हादसा टल गया. घटना स्थल पर मामले की जानकारी मिलने के बाद स्थानीय नगर थाना की पुलिस भी मौके पर पहुंच गई. वहीं आग लगने की जानकारी के साथ ही आस-पास के लोग भी पहुुंच गये.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >