Buxar News: इटाढ़ी में गांजे के साथ पुलिस के हत्थे चढ़ी महिला तस्कर

पुलिस के अथक प्रयास के बावजूद बेखौफ धंधेबाज तस्करी के धंधे से बाज नहीं आ रहे हैं और रातोंरात धनवान बनने के चक्कर में भोले-भाले युवकों को अपना शिकार बना रहे हैं.

बक्सर

. जिले में मादक पदार्थों का धंधा फल-फूल रहा है. पुलिस के अथक प्रयास के बावजूद बेखौफ धंधेबाज तस्करी के धंधे से बाज नहीं आ रहे हैं और रातोंरात धनवान बनने के चक्कर में भोले-भाले युवकों को अपना शिकार बना रहे हैं.

हालांकि पुलिस कप्तान शुभम आर्य की सख्ती से उनकी गिरफ्तारी आए दिन हो रही है. उसी कड़ी में इटाढ़ी थाना के डिहरियां गांव से भारी मात्रा में गांजा के साथ एक महिला तस्कर को गिरफ्तार कर मंगलवार को न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया. उसके घर से 49.507 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया है. इसकी पुष्टि थानाध्यक्ष सोनू कुमार ने की है. पुलिस के मुताबिक डिहरियां गांव में गांजा की खेप पहुंचने की सूचना मिली थी. जिसके बाद सोमवार की देर शाम छापेमारी कर चिन्हित महिला मिकू कुमारी के घर की तलाशी ली गई. जिसमें भारी मात्रा में गांजा की बरामदगी हुई. जबकि पड़ोस का उसका एक सहयोगी फरार हो गया. पुलिस दूसरे आरोपित की गिरफ्तारी के लिए उसके संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है. गिरफ्तार महिला मिकू कुमारी डिहरियां निवासी उपेन्द्र राजभर की पत्नी है. उसका पति उपेन्द्र रोजी-रोटी के जुगाड़ में गोवा रहता है. जबकि उसकी पत्नी गांजा की तस्करी में संलिप्त थी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >