नाबालिग से दुष्कर्म मामले में पिता समेत दो बेटों को दोषी करार, सजा पर सुनवाई अगली तारीख को

Buxar News : बक्सर व्यवहार न्यायालय की पॉक्सो कोर्ट ने नाबालिग से दुष्कर्म के जघन्य मामले में पिता जगत नट और उसके दो बेटों को दोषी पाया है. खेत में काम करने के दौरान हुई घटना के बाद पीड़िता के शरीर पर मिले नौ जख्मों के निशान मामले को गंभीर बनाते हैं. अब दोषियों को सजा सुनाई जाएगी.

Buxar News : व्यवहार न्यायालय, बक्सर के विशेष न्यायालय पॉक्सो कोर्ट-6 के न्यायाधीश अमित कुमार शर्मा ने नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में तीन आरोपितों को दोषी करार दिया है. दोषियों में पिता जगत नट और उसके दो बेटे मुन्ना नट व गणेश नट शामिल हैं. तीनों नावानगर थाना क्षेत्र के सोनवर्षा के निवासी हैं.

खेत में काम करने के दौरान बेहोश हुई थी नाबालिग

विशेष लोक अभियोजक सुरेश कुमार सिंह ने बताया कि 28 सितंबर 2013 को उत्तर प्रदेश निवासी एक नाबालिग बच्ची अपने खेत में काम करने के दौरान बेहोश हो गयी थी. होश आने पर उसने खुद को नावानगर थाना क्षेत्र स्थित एक पक्के मकान में बंद पाया, जहां आरोपितों ने उसके साथ मारपीट और दुष्कर्म किया. आरोप है कि उसे नाच-गाना करने के लिए भी मजबूर किया गया.

Also Read : बक्सर में पितृ पक्ष की तैयारियां शुरू, 26 सितंबर से शुरू होगा श्राद्ध महालय

शरीर पर मिले थे नौ जख्म के निशान

मामले की जांच के दौरान पीड़िता के शरीर पर नौ जख्म के निशान पाए गए थे. इनमें छह स्थानों पर रॉड से दागने के निशान भी मिले थे. घटना को लेकर नावानगर थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी थी.

Also Read : एमवी कॉलेज में तकनीकी कार्यशाला, विद्यार्थियों को फुल स्टैक, एमईआरएन और बिजनेस एनालिटिक्स की दी जानकारी

गवाहों के बयान और साक्ष्यों के आधार पर दोषी करार

अदालत में मामले की सुनवाई के दौरान गवाहों के बयान और प्रस्तुत साक्ष्यों के आधार पर तीनों आरोपितों को दोषी पाया गया. अब सजा के बिंदु पर सुनवाई अगली तारीख को होगी.

Also Read : बक्सर में पितृ पक्ष की तैयारियां शुरू, 26 सितंबर से शुरू होगा श्राद्ध महालय

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By प्रशांत कुमार राय

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >