Buxar News: पीएम सूक्ष्म खाद्य योजना में जिला अव्वल

डीएम डॉ विद्यानंद सिंह की अध्यक्षता में उद्योग विभाग द्वारा संचालित योजनाओं की समीक्षा बैठक समाहरणालय परिसर कार्यालय कक्ष में की गयी .

बक्सर

. डीएम डॉ विद्यानंद सिंह की अध्यक्षता में उद्योग विभाग द्वारा संचालित योजनाओं की समीक्षा बैठक समाहरणालय परिसर कार्यालय कक्ष में की गयी . प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्यम उन्नयन योजना के अंतर्गत वित्तीय वर्ष-2025-26 के लिए बक्सर जिला को आवंटित भौतिक लक्ष्य 209 के विरुद्ध बैंक में 229 ऋण आवेदन पत्र स्वीकृति व वितरण करने के लिए अग्रसारित किया गया. बैंक द्वारा अबतक मात्र 59 आवेदकों को ऋण स्वीकृति एवं 23 लाभुकों को ऋण वित्तरित किया गया है.

जो लक्ष्य का मात्र 28.51 प्रतिशत हैं. महाप्रबंधक जिला उद्योग केंद्र द्वारा बताया गया कि प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्यम उन्नयन योजना अन्तर्गत वितीय वर्ष-2024-25 में जिला उद्योग केंद्र, बक्सर को कुल 145 प्रतिशत ऋण वितरित कर राज्य में प्रथम स्थान प्राप्त हुआ है. महाप्रबंधक जिला उद्योग केंद्र, बक्सर द्वारा बताया गया कि प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम योजना अन्तर्गत वितीय वर्ष-2025-26 का पोर्टल चालू हो गया है. महाप्रबंधक जिला उद्योग केंद्र द्वारा बताया गया कि प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्यम उन्नयन योजना अन्तर्गत वितीय वर्ष-2024-25 में जिला उद्योग केंद्र, बक्सर को कुल 145 प्रतिशत ऋण वितरित कर राज्य में प्रथम स्थान प्राप्त हुआ है.इस योजना अन्तर्गत अब लाभुक आवेदन कर सकते है. महाप्रबंधक जिला उद्योग केंद्र द्वारा बताया गया कि प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम अन्तर्गत वितीय वर्ष-2024-25 में जिला उद्योग केन्द्र, बक्सर को कुल 130 प्रतिशत ऋण वितरित कर राज्य में दूसरा स्थान प्राप्त हुआ है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >