आंधी से गिर गयी स्कूल की चाहरदीवारी, बड़ा हादसा टला

तेज आंधी एवं पानी से कनेहरी प्लस टू उच्च विद्यालय की चाहरदीवारी गिरी

बक्सर. राजपुर थाना क्षेत्र के विभिन्न गांव में सोमवार की देर शाम आयी तेज आंधी एवं पानी से कनेहरी प्लस टू उच्च विद्यालय की चाहरदीवारी भरभरा कर गिर गयी. इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार स्कूल की छुट्टी होने के बाद सभी बच्चे स्कूल चले गये. तभी दोपहर बाद अचानक मौसम में हुए बदलाव से तेज आंधी पानी आ गया. इस हवा के झोंके से लगभग छह फुट ऊंची एवं 150 फुट लंबी दीवार भरभरा कर गिर गयी. जोरदार आवाज होते ही विद्यालय परिसर के आसपास लोग बाहर निकाल कर देखें तो दीवार टूटकर नीचे गिर गया था. जो लोगों में काफी चर्चा का विषय बन गया. स्थानीय लोगों ने बताया कि विगत पांच वर्ष पूर्व विद्यालय की चाहरदीवारी का निर्माण कराया गया था. यह मानक के अनुरूप नहीं था. इसलिए यह हवा के झोंके से ही टूट कर बिखर गया.संयोग ही कहा जाएगा कि उस समय विद्यालय परिसर में कोई बच्चे नहीं थे. अन्यथा कोई बड़ी हादसा हो सकती था.इस दीवार के टूट जाने के बाद स्पष्ट रूप से दिख रहा है कि खेल मैदान से नीचे मामूली से गड्ढे खोदकर इसकी नींव तैयार की गई थी.अगर इसे मजबूती से बनाया गया होता तो इस तरह का हादसा नहीं होता. मंगलवार की सुबह पहुंचे शिक्षक एवं स्कूली बच्चे भी देखकर दंग रह गए. चाहर दीवारी टूट जाने से अब स्कूल की सुरक्षा पर भी खतरा हो गया है. अक्सर इस विद्यालय परिसर में पशुओं का जमावड़ा लग जाएगा. बक्सर, राजपुर से पंकज कमल

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By DHARMENDRA KUMAR

DHARMENDRA KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >