बक्सर की ऐतिहासिक दरगाह के सौंदर्यीकरण पर खर्च होंगे 2.39 करोड़, तीर्थयात्रीयों को मिलेंगी आधुनिक सुविधाएं

Buxar News : बक्सर के ब्रह्मपुर स्थित शाह रहमतुल्लाह वक्फ एस्टेट के सौंदर्यीकरण और विकास के लिए अल्पसंख्यक कल्याण विभाग ने ₹2.39 करोड़ से अधिक की राशि स्वीकृत की है.

ब्रह्मपुर से संतोष कांत की रिपोर्ट
Buxar News :
बक्सर जिले के ब्रह्मपुर में स्थित ‘शाह रहमतुल्लाह शाह प्रबंध समिति’ के अध्यक्ष अख्तर हुसैन और सचिव आफताब आलम की कोशिशें कामयाब रही हैं. समिति के विकास प्रस्ताव पर बिहार सरकार के अल्पसंख्यक कल्याण विभाग ने बड़ी मंजूरी दी है. बिहार राज्य वक्फ विकास योजना के तहत इस ‘शाह रहमतुल्लाह वक्फ एस्टेट’ के नए सिरे से विकास और कायाकल्प के लिए ₹2.39 करोड़ से अधिक की भारी-भरकम राशि पास कर दी गई है.

बेहतर प्रबंधन से मिला लाभ

इस महत्वपूर्ण उपलब्धि पर जानकारी देते हुए प्रबंध समिति के अध्यक्ष अख्तर हुसैन और सचिव अफताब आलम ने बताया कि पूर्व में दरगाह का सही लेखा-जोखा (हिसाब-किताब) वक्फ बोर्ड को नहीं दिए जाने के कारण इस एस्टेट को सरकारी विकास योजनाओं का लाभ नहीं मिल पाता था.

उन्होंने आगे कहा कि वर्तमान प्रबंध समिति द्वारा दरगाह के पाई-पाई के लेखा-जोखा का हिसाब नियमित रूप से देने और पूरी पारदर्शिता के साथ बेहतर प्रबंधन करने के कारण ही आज सरकार द्वारा इस बड़ी विकास योजना का लाभ दिया जा रहा है.

जायरीनों के लिए बढ़ेंगी सुविधाएं

अल्पसंख्यक कल्याण विभाग के सचिव की अध्यक्षता में हुई उच्च स्तरीय बैठक में लिए गए निर्णय के अनुसार, इस स्वीकृत राशि से वक्फ एस्टेट की लगभग 50 डी० रकबा भूमि पर स्थित दरगाह का व्यापक स्तर पर सौंदर्यीकरण किया जाएगा. इसके साथ ही वहां आने वाले जायरीनों की सुरक्षा को पुख्ता करने के लिए इंफ्रास्ट्रक्चर का संवर्द्धन, शुद्ध पेयजल की उचित व्यवस्था और पूरे परिसर के आधुनिक विद्युतीकरण (लाइटिंग) का कार्य किया जाएगा.

भवन निर्माण निगम कराएगा काम

इस पूरे निर्माण कार्य को समयबद्ध तरीके से पूरा करने के लिए बिहार राज्य भवन निर्माण निगम लिमिटेड, पटना को कार्यकारी एजेंसी नियुक्त किया गया है. हालांकि, विभागीय अनुमोदन समिति ने इस विकास कार्य को सुचारू रूप से चलाने के लिए एक महत्वपूर्ण शर्त भी रखी है. समिति के निर्णय के अनुसार, निर्माण कार्य शुरू होने से पहले यह पूरी तरह सुनिश्चित किया जाएगा कि संबंधित भूमि पूर्णतः ‘विवाद रहित’ हो, ताकि विकास कार्यों में कोई कानूनी अड़चन न आए.

बैठक में मौजूद रहे अधिकारी

इस महत्वपूर्ण बैठक में अल्पसंख्यक कल्याण विभाग के सचिव (अध्यक्ष), विशेष सचिव-सह-निदेशक, बिहार राज्य सुन्नी वक्फ बोर्ड के मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी, भवन निर्माण निगम के मुख्य महाप्रबंधक सहित विभाग के कई अन्य आला अधिकारी व संबंधित वक्फ एस्टेट के आमंत्रित सदस्य उपस्थित थे.

Also Read : शौच के लिए गया युवक 11 हजार वोल्ट तार की चपेट में आया, मौके पर हुई मौत

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Kumarsuryakant

सूर्यकांत कुमार तीन वर्षों से हिंदी डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं. स्थानीय और हाइपरलोकल पत्रकारिता में विशेष अनुभव रखते हैं. कंटेंट राइटिंग के साथ-साथ वीडियो एडिटिंग और वॉयस ओवर का भी व्यावहारिक अनुभव रखते हैं. उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत एक डिजिटल न्यूज चैनल से की और विभिन्न डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर कार्य करते हुए समाचार लेखन और डिजिटल कंटेंट प्रोडक्शन का अनुभव हासिल किया है. इसके अलावा खेल और मनोरंजन से जुड़ी खबरों में भी विशेष रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >