बक्सर के दसियांव में लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान के तहत चली झाड़ू, बरसात से पहले नालियों और गलियों की हुई सफाई

Buxar News: बक्सर जिले के केसठ प्रखंड के दसियांव पंचायत के वार्ड नंबर तेरह में बुधवार को लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान के तहत सफाई अभियान चलाया गया.

Buxar News: (बक्सर से गिरीश कुमार द्विवेदी की रिपोर्ट) :
लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान कार्यक्रम के तहत पंचायत को स्वच्छ बनाने को लेकर अभियान शुरू हो गया है. इस दौरान आगामी बरसात के मौसम से पूर्व दसियांव के वार्ड नंबर तेरह में बुधवार को सफाई अभियान चलाया गया. इस कार्यक्रम का नेतृत्व स्वच्छता पर्यवेक्षक अयोध्या प्रसाद ने किया.

हाथ में कुदाल और झाड़ू लेकर नली-गली की सफाई में जुटे कर्मी

इस अभियान के दौरान स्वच्छता पर्यवेक्षक ग्रामीणों और सफाई कर्मियों के साथ हाथ में कुदाल, झाड़ू और टोकरी लेकर पहुंचे थे. इस दौरान दसियांव वार्ड नंबर तेरह के विभिन्न नली और गली की जमकर सफाई की गई. सफाई कर्मियों ने नालियों से कचरा निकाला ताकि आने वाले दिनों में जलजमाव की समस्या न हो.

स्वच्छता पर्यवेक्षक ने ग्रामीणों से की खास अपील

अभियान के दौरान स्वच्छता पर्यवेक्षक ने लोगों को अपने घर समेत आसपास के जगहों को स्वच्छ रखने को लेकर अपील की. उन्होंने कहा कि घर से निकले कूड़े को निर्धारित स्थान पर ही रखें. ताकि गांव समेत आसपास के जगह स्वच्छ और साफ सुथरा दिखे.

Also Read: बहन की हत्या के आरोपी पति ने बक्सर कोर्ट में किया सरेंडर, पुलिसिया दबिश के आगे टेके घुटने, भेजा गया जेल

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Kumarsuryakant

सूर्यकांत कुमार तीन वर्षों से हिंदी डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं. स्थानीय और हाइपरलोकल पत्रकारिता में विशेष अनुभव रखते हैं. कंटेंट राइटिंग के साथ-साथ वीडियो एडिटिंग और वॉयस ओवर का भी व्यावहारिक अनुभव रखते हैं. उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत एक डिजिटल न्यूज चैनल से की और विभिन्न डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर कार्य करते हुए समाचार लेखन और डिजिटल कंटेंट प्रोडक्शन का अनुभव हासिल किया है. इसके अलावा खेल और मनोरंजन से जुड़ी खबरों में भी विशेष रुचि रखते हैं.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >