Buxar News: चौसा में 334वें रविवार को चला गंगा सफाई महाअभियान

Buxar News: बक्सर जिले के चौसा बाजार घाट पर श्रमदान कर युवाओं ने दिया स्वच्छता का संदेश दिया गया क्या हैं पूरी खबर नीचे पढे.

Buxar News:( विनोद कुमार सिंह) बक्सर जिले केचौसा में हर रविवार को गंगा पुकार, निर्मल गंगा संकल्प हमारा” के नारे के साथ गंगा युवा समिति चौसा-बक्सर पिछले सात वर्षों से अधिक समय से मां गंगा की सेवा में जुटी हुई है. समिति के संयोजक भरत पांडेय के आह्वान पर प्रत्येक रविवार गंगा घाटों पर सफाई अभियान चलाया जाता है.

इसी कड़ी में रविवार को चौसा नगर पंचायत के बाजार घाट पर 334वें गंगा सफाई महाअभियान का आयोजन किया गया. समिति के सदस्य टोली बनाकर घाट पहुंचे और श्रमदान कर घाट की साफ-सफाई की. इस दौरान कूड़ा-कचरा, प्लास्टिक एवं अन्य गंदगी हटाकर घाट को स्वच्छ बनाया गया.

श्रद्धालुओं को दिलाया स्वच्छता का संकल्प

अभियान के दौरान समिति के संयोजक भरत पांडेय ने गंगा स्नान के लिए आए श्रद्धालुओं को मां गंगा को निर्मल और स्वच्छ बनाए रखने का संकल्प दिलाया. उन्होंने लोगों से घाटों पर गंदगी नहीं फैलाने तथा प्लास्टिक का उपयोग नहीं करने की अपील की. उन्होंने कहा कि गंगा को स्वच्छ रखना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है.

वर्षों से जारी है सेवा अभियान

महाअभियान में रविश जायसवाल, राधेश्याम चौधरी, मंगलदेव पासवान, लालजी चौधरी, पप्पू चौरसिया, नीरज चौरसिया समेत कई अन्य श्रमदानी शामिल हुए. समिति के सदस्यों ने कहा कि जब तक मां गंगा पूरी तरह निर्मल नहीं हो जाती, तब तक प्रत्येक रविवार यह सेवा अभियान जारी रहेगा.

Also Read: नया मॉडल ब्लॉक भवन बनाने से पहले ध्वस्त कर दिया पुराना कार्यालय, दफ्तर ढूंढने में छूट रहा लोगों का पसीना

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Vivek Pandey

Published by: Vivek Ranjan

विवेक पाण्डेय टीवी चैनल के माध्यम से पिछले 6 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हूं . करियर की शुरुआत Network 10 National News Channel से की. अभी प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम में काम कर रहा हूं. देश और राज्य की राजनीति, कृषि और शिक्षा में रुचि रखते हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >