Buxar News : डुमरांव कृषि महाविद्यालय में मना 'नो व्हीकल डे', बिना वाहन के कैंपस पहुंचे शिक्षक और छात्र

Buxar News: ईंधन की बचत, स्वच्छ पर्यावरण BAU सबौर के आदेश पर डुमरांव कृषि कॉलेज में एकजुट हुए छात्र मनाया 'नो व्हीकल डे'

Buxar News : (विनीत मिश्रा) बिहार कृषि विश्वविद्यालय (BAU), सबौर के आदेशानुसार वीर कुंवर सिंह कृषि महाविद्यालय, डुमरांव परिसर में ‘नो व्हीकल डे’ का भव्य आयोजन किया गया. मिशन लाइफ’ के अंतर्गत आयोजित इस कार्यक्रम में कॉलेज के सभी शिक्षकों, गैर-शिक्षकेतर कर्मचारियों और छात्र-छात्राओं ने पूरे उत्साह के साथ भाग लिया.

ईंधन आधारित वाहनों से दूरी, पर्यावरण को मजबूती

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए महाविद्यालय के सह अधिष्ठाता एवं प्राचार्य डॉ. पारस नाथ ने ईंधन चालित वाहनों का उपयोग कम करने पर विशेष बल दिया.

प्राचार्य का संदेश: “ईंधन चालित वाहनों का प्रयोग कम करने से न केवल ऊर्जा का संरक्षण होगा, बल्कि इससे देश को आर्थिक समृद्धि मिलेगी और हमारा पर्यावरण भी स्वच्छ व सुरक्षित बनेगा.

NSS और NCC की सराहनीय पहल

यह पर्यावरण-अनुकूल कार्यक्रम कॉलेज के राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) और राष्ट्रीय कैडेट कोर (NCC) से संबद्ध छात्र-छात्राओं तथा पदाधिकारियों के संयुक्त प्रयास से आयोजित किया गया था, जिसका उद्देश्य भावी पीढ़ी को प्रकृति के प्रति जिम्मेदार बनाना है.

कार्यक्रम में मुख्य रूप से शामिल रहे:

  • प्रभारी पदाधिकारी व शिक्षक: डॉ. मिथिलेश कुमार, डॉ. डीके सिंह, डॉ. कमल कांत, डॉ. सौरभ कुमार, डॉ. रघुवर साहू, डॉ. समीर प्रताप सिंह, डॉ. अभिनव कुमार सिंह, डॉ. अरबिंद शंकर, डॉ. अंजली कुमारी एवं डॉ. सुमनलता.
  • छात्र-छात्राएं व अन्य कर्मी: उमाशंकर, रीतेश सिंह, मो. दिलशान, सुश्री अदिति कुमारी, सृष्टि कुमारी सहित कॉलेज के सैकड़ों छात्र-छात्राएं.

Also Read: बक्सर में जन सुराज की सांगठनिक बैठक संपन्न,पंचायत स्तर तक होगा विस्तार, युवाओं को मिलेगी बड़ी जिम्मेदारी

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Vivek Pandey

Published by: Vivek Ranjan

विवेक पाण्डेय टीवी चैनल के माध्यम से पिछले 6 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हूं . करियर की शुरुआत Network 10 National News Channel से की. अभी प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम में काम कर रहा हूं. देश और राज्य की राजनीति, कृषि और शिक्षा में रुचि रखते हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >