एक पल की चूक और गंगा की तेज धारा में समाई युवती, SDRF का रेस्क्यू जारी

Buxar News: बक्सर जिले के नैनीजोर थाना क्षेत्र अंतर्गत बिहार घाट पर गुरुवार को गंगा नदी में स्नान करने के दौरान 18 वर्षीय एक युवती गहरे पानी में चली गई और तेज धार में बह गई.

Buxar News ( ब्रह्मपुर से संतोष कांत की रिपोर्ट ) :
नैनीजोर थाना क्षेत्र के बिहार घाट पर गुरुवार को गंगा नदी में स्नान करने के दौरान एक 18 वर्षीय युवती गहरे पानी में चली गई, जिससे वह लापता हो गई. लापता युवती की पहचान बदलैया टोला निवासी कमख्या मल्लाह की पुत्री छोटी कुमारी के रूप में की गई है. जानकारी के अनुसार, छोटी कुमारी अन्य लोगों के साथ बिहार घाट पर गंगा स्नान करने गई थी. नहाने के दौरान अचानक उसका पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में चली गई. जब तक आसपास के लोग कुछ समझ पाते और उसे बचाने का प्रयास करते, तब तक वह तेज धार की चपेट में आकर आंखों से ओझल हो गई. घाट पर मौजूद लोगों ने तुरंत इसकी सूचना स्थानीय पुलिस और परिजनों को दी.

मौके पर पहुंची एसडीआरएफ की टीम, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

सूचना मिलते ही नैनीजोर थाना पुलिस तुरंत दल-बल के साथ मौके पर पहुंची. स्थानीय गोताखोरों की मदद से शुरुआती खोजबीन शुरू की गई. मामले की गंभीरता को देखते हुए प्रशासन द्वारा तत्काल एसडीआरएफ (SDRF) की टीम को बुलाया गया. एसडीआरएफ के जवान नाव और आधुनिक उपकरणों के साथ गंगा की लहरों में युवती की तलाश में जुटे हुए हैं. हालांकि, समाचार लिखे जाने तक लापता युवती का कोई सुराग नहीं मिल सका था.

परिजनों की चीख-पुकार से गमगीन हुआ माहौल

इस हादसे के बाद से बदलैया टोला स्थित युवती के घर और पूरे गांव में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है. घाट पर जुटे परिजनों की चीख-पुकार से पूरा माहौल गमगीन हो गया है. बेटी के अचानक इस तरह लापता होने से माता-पिता और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. स्थानीय पुलिस प्रशासन का कहना है कि नदी में रेस्क्यू ऑपरेशन लगातार जारी है और युवती को ढूंढने के लिए हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं.

Also Read: बक्सर के बलुआ गांव में खेत बचाओ अभियान, किसानों को दी गई संतुलित और जैविक खेती की जानकारी

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Kumarsuryakant

सूर्यकांत कुमार तीन वर्षों से हिंदी डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं. स्थानीय और हाइपरलोकल पत्रकारिता में विशेष अनुभव रखते हैं. कंटेंट राइटिंग के साथ-साथ वीडियो एडिटिंग और वॉयस ओवर का भी व्यावहारिक अनुभव रखते हैं. उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत एक डिजिटल न्यूज चैनल से की और विभिन्न डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर कार्य करते हुए समाचार लेखन और डिजिटल कंटेंट प्रोडक्शन का अनुभव हासिल किया है. इसके अलावा खेल और मनोरंजन से जुड़ी खबरों में भी विशेष रुचि रखते हैं.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >