बक्सर में जल्द शुरू होगा पूर्ण एआरटी सेंटर, एचआईवी संक्रमित मरीजों को जिले में ही मिलेगी इलाज की सुविधा

Buxar News : बक्सर के HIV संक्रमित मरीजों के लिए अच्छी खबर है. जिले में जल्द ही पूर्ण ART सेंटर शुरू होने जा रहा है. इससे मरीजों को इलाज और जांच के लिए दूसरे जिलों के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे.

Buxar News : जिले के एचआईवी संक्रमित मरीजों के लिए राहत की खबर है. बक्सर में जल्द ही पूर्ण एआरटी (एंटी रेट्रोवायरल थेरेपी) सेंटर की शुरुआत होने जा रही है. शुक्रवार को बिहार राज्य एड्स नियंत्रण समिति के वरीय पदाधिकारियों की टीम ने इसको लेकर सिविल सर्जन कार्यालय में बैठक की और सदर अस्पताल का भ्रमण किया.

टीम में डिप्टी डायरेक्टर डॉ. राजेश कुमार सिन्हा, एडिशनल डायरेक्टर मिथिलेश कुमार पांडेय और आरएमआई के चिकित्सक शामिल थे.

Also Read : कवलदह पार्क में सुरक्षा और सुविधाओं पर सवाल, दुर्गंध व 11 हजार वोल्ट के तार से खतरा

उपलब्ध संसाधनों और आधारभूत संरचना का लिया जायजा

टीम ने सिविल सर्जन बक्सर और जिला एड्स नियंत्रण पदाधिकारी के साथ बैठक कर एआरटी सेंटर खोलने के लिए उपलब्ध संसाधनों और आधारभूत संरचना का जायजा लिया. निरीक्षण के बाद पूरी रिपोर्ट अग्रतर कार्रवाई के लिए वरीय पदाधिकारियों को भेज दी गयी है.

वर्तमान में सिर्फ लिंक एआरटी केंद्र की सुविधा

गौरतलब है कि वर्तमान में बक्सर में केवल लिंक एआरटी केंद्र संचालित है. इसके कारण मरीजों को दवा और जांच के लिए दूसरे जिलों में जाना पड़ता है. मरीजों की इस परेशानी को देखते हुए बक्सर में पूर्ण एआरटी सेंटर खोलने का आग्रह किया गया था, जिसकी प्रक्रिया अब पूरी कर ली गयी है.

जिले के सैकड़ों मरीजों को मिलेगा लाभ

पूर्ण एआरटी सेंटर शुरू होने के बाद जिले के सैकड़ों एचआईवी संक्रमित मरीजों को अपने ही जिले में इलाज और आवश्यक सेवाओं की सुविधा मिल सकेगी. इससे उन्हें दवा और जांच के लिए दूसरे जिलों में जाने की परेशानी से राहत मिलने की उम्मीद है.

Also Read : केसठ में कल होगी मौसम आधारित शारदीय किसान गोष्ठी, किसानों को दी जाएगी उन्नत खेती की जानकारी

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By आशुतोष सिंह

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >