देवर ने गोली मारकर की भाभी की हत्या, होली के पूर्व ही जेल से हुई थी रिहा

सिकरौल थाना के पांडेयपुर गांव में अपनी बेटी के साथ शौच करने जा रही विधवा महिला को गोली मारकर हत्या कर दी गयी है. हत्या करने वाला कोई और नहीं बल्कि मृतिका का देवर ही है. जिसे लेकर गांव में अफरातफरी मच गया.

नावानगर.

सिकरौल थाना के पांडेयपुर गांव में अपनी बेटी के साथ शौच करने जा रही विधवा महिला को गोली मारकर हत्या कर दी गयी है. हत्या करने वाला कोई और नहीं बल्कि मृतिका का देवर ही है. जिसे लेकर गांव में अफरातफरी मच गया. वहीं मौके पर पहुंचकर पुलिस जांच में जुट गयी है. बताया जाता है कि मृतिका अपने पति की हत्या के आरोप में लगभग एक साल जेल में रह कर होली के एक दिन पूर्व घर पहुंची थी. पुलिस से मृतका की बेटी महिमा कुमारी ने बताया कि मैं अपनी मां ममता कुंवर के साथ सुबह शौच करने जा रही थी. इसी बीच दोनों चाचा ने रास्ते में रोक कर मारपीट करने लगे. जब मेरी मां गिर गयी तब कट्टा निकाल गोली चलाया गया. जिसमें पहली गोली नहीं चली. फिर दोबारा फायर किया गया. जिसमें मेरी मां को गोली लग गयी. इसके बाद उन लोगों ने दूसरी गोली मारी. घायल मां को बचाने के लिए लोगों को बुलाने हम गांव में आ गये. चिल्लाने पर भी कोई मेरी मां को बचाने नहीं आया. जब हम दोबारा मां के पास गये तो वह दुनिया छोड़ चुकी थी. घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर सिकरौल थानाध्यक्ष वीरेंद्र प्रसाद पहुंच कर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बक्सर भेज दिया. इसकी पुष्टि करते हुए सिकरौल थानाध्यक्ष ने बताया कि अभी तक पीड़ित परिवार की तरफ से कोई आवेदन नहीं मिला है. लेकिन मृतका की बेटी द्वारा देवर अजय पांडेय और विजय पांडेय पर हत्या का आरोप लगाया गया है. दोनों घर से फरार हैं. मृतका ममता देवी के पति अक्षय पांडेय का हत्या कुल्हाड़ी से गला काट कर 28 अप्रैल 23 को हो गयी थी. जिस वक्त हत्या हुई थी. उस वक्त मृतक अपने दरवाजे पर सोया हुआ था. पुलिस को गुमराह करते हुए मृतका ने प्राथमिकी दर्ज कराया गया था. जबकि पुलिस ने हत्या में पत्नी और उसके प्रेमी जितेंद दुबे को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था. मृतका अपने पीछे चार बेटी और दो बेटा छोड़ कर गयी है. ग्रामीणों की मानें तो जेल से आने के बाद मृतका अपने देवरों से बंटवारा करने की बात कह रही थी.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >