Bihar News: बक्सर में ट्रकों से अवैध वसूली का वीडियो वायरल, मामला सामने आने पर डीटीओ की बढ़ी मुश्किलें

Bihar News: बक्सर में ट्रकों से अवैध वसूली का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. यह घटना सामने आने के बाद डीटीओ की मुश्किलें बढ़ गयी है.

Bihar News: बक्सर. सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल रहो रहा है. 25 अक्टूबर की रात बक्सर-पटना एनएच 922 अहिरौली के समीप बक्सर डीटीओ के बोर्ड लगे वाहन से ट्रकों से अवैध वसूली किए जाने का वीडियो वायरल होने की घटना सामने आने के बाद डीटीओ की मुश्किलें बढ़ गयी हैं. इस मामले में जिलाधिकारी ने डीडीसी को जांच कर पूरे मामले की जानकारी मांगी है. जिसे गंभीरता से लेते हुए डीडीसी डॉ. महेंद्र पाल ने डीटीओ से जवाब तलब किया है कि तीन दिनों के अंदर इस बाबत अपना जवाब प्रस्तुत करें, उचित जवाब नहीं दिए जाने पर विभागीय कार्रवाई की जाएगी.

जब उप विकास आयुक्त डॉ. महेंद्र पाल से इस बारे में बात की गयी तो उन्होंने कहा कि डीटीओ से इस मामले में स्पष्टीकरण की मांग की गयी है. उन्होंने कहा कि मामले की जांच की जा रही है. डीटीओ पर लगे आरापों की जांच के लिए एनएचआई के अधिकारियों से भी सीसीटीवी कैमरे की फुटेज उपलब्ध कराने को कहा गया है. गौरतलब है कि अहिरौली के समीप बक्सर डीटीओ की वाहन से एक पुलिस कर्मी उतरता है और एनएच पर ट्रकों से वसूली कर फिर डीटीओ की वाहन में जाकर बैठ जाता है.

Also Read: Bihar News: मुजफ्फरपुर स्वास्थ्य केंद्र(PHC) में डॉक्टर नहीं, गार्ड ने मरीज को लगाया इंजेक्शन, वीडियो हुआ वायरल

हालांकि इस बाबत डीटीओ संजय कुमार से बातचीत करने का प्रयास किया गया तो उन्होंने अपने मोबाइल फोन पर जा रहे काल को रिसिव करना मुनासिब नहीं समझा. इधर ट्रकों से अवैध वसूली का वीडियो वायरल होते ही प्रशासनिक अधिकारियों की बेचैनी बढ़ गयी. हालांकि इसके पूर्व भी बक्सर डीटीओ पर बक्सर मालगोदाम रोड में रात में अपने वाहन में बैठकर उधर से गुजरने वाले ट्रकों से राशि वसूलने का आरोप लग चुका है. गौरतलब है कि बक्सर डीटीओ के पद पर जब से संजय कुमार पदभार ग्रहण किया है, तभी से हमेशा सुर्खियों में है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

पत्रकारिता की क्षेत्र में 13 साल का अनुभव है. इस सफर की शुरुआत राज एक्सप्रेस न्यूज पेपर भोपाल से की. यहां से आगे बढ़ते हुए समय जगत, राजस्थान पत्रिका, हिंदुस्तान न्यूज पेपर के बाद वर्तमान में प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में धर्म अध्यात्म एवं राशिफल डेस्क पर कार्यरत हैं. ज्योतिष शास्त्र, व्रत त्योहार, राशिफल के आलावा राजनीति, अपराध और पॉजिटिव खबरों को लिखने में रुचि हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >